facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

झारखंड में बर्ड फ्लू का कहर, सभी जिलों में अलर्ट जारी

Advertisement
Last Updated- February 24, 2023 | 10:43 AM IST
bird flu
Reuters

झारखंड के बोकारो जिले के एक सरकारी ‘मुर्गी पालन केन्द्र’ में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद केन्द्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने में राज्य सरकार की मदद के लिए दो अलग-अलग केंद्रीय दलों को तैनात किया गया है।

सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की दो सदस्यीय दल को नियंत्रण और नियंत्रण कार्यों में राज्य की सहायता के लिए नियुक्त किया गया है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इंसानों में निगरानी के अवलोकन के लिए एक अलग केंद्रीय टीम भी नियुक्त की है।

साथ ही झारखंड सरकार को ‘एवियन इन्फ्लुएंजा’ (2021) को नियंत्रित करने और रोकथाम अभियान चलाने की सलाह दी गई है। केन्द्र की तरफ से राज्य सरकार से कहा गया है कि वह पीपीई किट और अन्य सामानों का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखे।

केंद्र सरकार के द्वारा जारी बयान में पश्चिम बंगाल सरकार को भी सलाह दी गई है कि वह अन्य हिस्सों में इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी नियंत्रण उपाय करे। एच5एन1 एक प्रकार का ‘एवियन इन्फ्लूएंजा ए’ विषाणु है जो पक्षियों में बीमारी का कारण बनता है। वर्ष 2019 में झारखंड के गोड्डा जिले में आखिरी बार बर्ड फ्लू का मामला सामने आया था।

Advertisement
First Published - February 24, 2023 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement