facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भाजपा में शामिल हुए चंपाई सोरेन, भरी हुंकार, कहा- आदिवासियों की पहचान बचा सकती है पार्टी

Advertisement

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा की मौजूदगी में सोरेन बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

Last Updated- August 30, 2024 | 11:24 PM IST
Champai Soren joins BJP, roars, says - Party can save the identity of tribals भाजपा में शामिल हुए चंपाई सोरेन, भरी हुंकार, कहा- आदिवासियों की पहचान बचा सकती है पार्टी

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छोड़ने के दो दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी की वर्तमान कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने और खुद को कथित रूप से अपमानित किए जाने का आरोप लगाते हुए सोरेन ने झामुमो से दशकों पुराना नाता तोड़ लिया। उन्होंने कहा कि मैं अपने लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा की मौजूदगी में सोरेन बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली और कोलकाता में झारखंड सरकार द्वारा निगरानी में रखे जाने के बाद भाजपा में शामिल होने का मेरा संकल्प और मजबूत हो गया।’

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा आदिवासियों की पहचान बचा सकती है और झारखंड के संथाल परगना में घुसपैठ रोक सकती है। कांग्रेस द्वारा आदिवासी पहचान को दांव पर लगाने का आरोप लगाते हुए चंपाई सोरेन ने कहा, ‘मैं लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैंने अपने खून-पसीने से झामुमो का आगे बढ़ाया, लेकिन मुझे अपमानित किया गया। मुझे भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। अब मुझे दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का सदस्य होने का गर्व है।’

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 11:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement