facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कांग्रेस का सूपड़ा साफ! कभी 196 सीटें जीतने वाली पार्टी आज सिर्फ 1 सीट पर आगे, भविष्य पर फिर उठे सवाल

Advertisement

2025 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने राजद के साथ गठबंधन के तहत 60 सीटों पर चुनाव लड़ा। यह 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों की तुलना में काफी कम था

Last Updated- November 14, 2025 | 5:17 PM IST
Rahul Gandhi

Bihar Assembly Elections 2025: कभी बिहार की राजनीति में शक्ति का एक प्रमुख केंद्र रही कांग्रेस पिछले कुछ वर्षों में धीरे-धीरे अपना प्रभाव खोती जा रही है। इस साल पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ गठबंधन में एक जूनियर साझेदार के रूप में चुनाव लड़ा। 2025 बिहार चुनाव परिणामों ने राज्य में पार्टी के सबसे खराब प्रदर्शनों में से एक को दर्ज किया।

चुनाव आयोग (ECI) के ताजा आंकड़ो के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक कांग्रेस केवल एक सीट पर आगे चल रही थी। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने के बाद से ही पार्टी की स्थिति सिंगल डिजिट में अटकी रही, और अधिकतम 6 से 8 सीटों के बीच झूलती रही। इस निराशाजनक प्रदर्शन ने एक बार फिर बिहार की राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी के भविष्य और प्रासंगिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read: Bihar Election Results 2025 LIVE: NDA प्रचंड जीत की ओर, BJP 95 और JDU 85 सीटों पर आगे

बिहार में कांग्रेस का सफर

कांग्रेस कभी बिहार की प्रमुख राजनीतिक पार्टी हुआ करती थी, खासकर 2000 में राज्य के विभाजन से पहले। वह नियमित रूप से टॉप तीन पार्टियों में शामिल रहती थी। 1985 के चुनावों में कांग्रेस ने 196 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था, जिसके बाद चंद्रशेखर सिंह मुख्यमंत्री बने। 1990 के चुनावों में कांग्रेस 71 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जिसे व्यापक रूप से उसका आखिरी मजबूत प्रदर्शन माना जाता है। बिहार में पार्टी के महत्वपूर्ण नेतृत्व का अंतिम दौर जगन्नाथ मिश्र के तहत आया, जिन्होंने 1990 में मुख्यमंत्री के रूप में काम किया।

हालांकि, कांग्रेस का प्रभाव तेजी से कम होने लगा। 1995 के चुनावों में पार्टी का आंकड़ा घटकर केवल 29 सीटों पर आ गया, जो लंबे समय तक गिरावट की शुरुआत का संकेत था।

Also Read: Bihar Assembly Elections 2025: नीतीश के पोस्टरों से पटा पटना, समर्थकों ने कहा-‘टाइगर जिंदा है’

बिहार के विभाजन के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन

साल 2000 में बिहार का विभाजन हुआ और झारखंड एक नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। इस विभाजन ने बिहार के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया और जनता दल (यूनाइटेड) तथा राजद जैसी क्षेत्रीय पार्टियों के उभार का मार्ग प्रशस्त किया। 2000 के विधानसभा चुनावों (जो विभाजन से पहले हुए थे) में कांग्रेस चौथे स्थान पर रही और उसे केवल 23 सीटें मिलीं।

2005 में, फरवरी के चुनावों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने (हंग असेंबली) के कारण बिहार में दो बार विधानसभा चुनाव हुए। अक्टूबर–नवंबर में नए चुनाव कराए गए, जहां कांग्रेस केवल 6.1 फीसदी वोट शेयर ही हासिल कर सकी, जो उसके सिकुड़ते जनाधार को दर्शाता है।

बाद के वर्षों में कांग्रेस ने कुछ सुधार जरूर दिखाया—2015 में उसने 27 सीटें जीतीं और उसके बाद के चुनावों में भी लगभग इसी स्तर की मौजूदगी बनाए रखी।

बिहार में कांग्रेस का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:

2010 – 4 सीटें, 8.4% वोट शेयर
2015 – 27 सीटें, 6.8% वोट शेयर
2020 – 19 सीटें, 9.6% वोट शेयर

Also Read: लालू के दोनों लाल क्या बचा पाएंगे अपनी सीट? तेजस्वी दूसरे तो तेज प्रताप तीसरे नंबर पर; बढ़ रहा वोटों का अंतर

2025 बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस

2025 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने राजद के साथ गठबंधन के तहत 60 सीटों पर चुनाव लड़ा। यह 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों की तुलना में काफी कम था, जब उसने 77 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 5:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement