facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Free Electricity: इस राज्य के लोगों को हर महीने 125 यूनिट तक बिजली मिलेगी एकदम फ्री

Advertisement

सीएम सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम को आयोजित हुई कैबिनेट की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है।

Last Updated- February 24, 2024 | 1:19 PM IST
free electricity
Representative Image

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Jharkhand Chief Minister Champai Soren) ने अपने राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। झारखंड के लोगों को अब सरकार हर महीने 125 यूनिट तक फ्री में बिजली देने की घोषणा की है।

सीएम सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम को आयोजित हुई कैबिनेट की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। कैबिनेट में कुल 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

कितने ग्राहकों को होगा फायदा

झारखंड में अभी तक उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक की पावर कंजप्शन के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता था। अब राज्य सरकार ने इस लिमिट को बढ़ाकर 125 यूनिट कर दिया है। इसका मतलब है कि राज्य के लोगों को अब 125 यूनिट तक खर्च की गई बिजली के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। सरकार ने दावा किया है कि इस फैसले से राज्य के करीब 29 लाख लोगों को फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: PM Surya Ghar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पीएम सूर्य घर’ योजना को किया लॉन्च, अब हर महीने मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली

इन प्रस्‍तावों को भी मिली सरकार से मंजूरी

सीएम सोरेन की कैबिनेट मीटिंग में कुल 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसमें राज्य में गिरिडीह और जमशेदपुर में झारखंड मिल्क फेडरेशन की ओर से नए डेयरी प्लांट और होटवार, रांची में मिल्क पाउडर एवं मिल्क प्रोडक्ट प्लांट की स्थापना का फैसला लिया गया है। राज्य सरकार इन प्रोजेक्ट पर लगभग 500 करोड़ खर्च करेगी। इसके अलावा, बोकारो में इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की स्थापना से लेकर भी बिल को मंजूरी मिली है।

Advertisement
First Published - February 24, 2024 | 1:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement