facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G20 Summit: पटना 22-23 जून को जी20 बैठक की मेजबानी करेगा

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 12:19 PM IST
G20 in India

जून माह में पटना जी20 समूह की दो दिवसीय बैठक की मेजबानी करेगा। इस दौरान, बैठक में हिस्सा लेने आ रहे प्रतिनिधियों के उद्घाटन सत्र से एक दिन पहले आधुनिक बिहार संग्रहालय का भ्रमण करने की संभावना है।

बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 22-23 जून को श्रम भागीदारी समूह की दो दिवसीय जी20 बैठक में करीब 150 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि 21 जून को पटना पहुंचेंगे और बिहार की राजधानी के तीन आलीशान होटलों में ठहरेंगे। उसी दिन शाम को उनके बिहार संग्रहालय का भ्रमण करने की भी संभावना है।

अधिकारी के मुताबिक, “22 जून को गांधी मैदान के पास सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में बैठक की शुरुआत होगी। उसी दिन, प्रतिनिधियों के लिए इस केंद्र में स्थित बापू सभागार में एक भव्य रात्रिभोज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 23 जून को शहर में एक और दौर की बैठक होगी।”

अधिकारी ने कहा कि बेली रोड स्थित पटना संग्रहालय, जिसकी 95 साल पुरानी इमारत को मरम्मत के वास्ते एक जून से तीन महीने के लिए आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है, वहां बड़ी संख्या में रखी प्राचीन कलाकृतियां, दुर्लभ चित्र और 20 करोड़ साल पुराना जीवाश्मित पेड़ का तना पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा है।

फरवरी महीने में बिहार सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था, “हम मुख्य कार्यक्रम (जी20 बैठक) के अलावा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के तहत प्रतिनिधियों को पुराने पटना संग्रहालय और आधुनिक बिहार संग्रहालय का भ्रमण कराने की योजना बना रहे हैं। अगर वे नालंदा या कुछ अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर जाना चाहेंगे, तो हम यात्रा कार्यक्रम तैयार समय इन जगहों को भी ध्यान में रखेंगे।”

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब प्रतिनिधि सिर्फ पटना के पर्यटन स्थलों का ही दौरा करेंगे। वे सिख तीर्थस्थल, पटना साहिब भी जा सकते हैं। बिहार कला एवं संस्कृति विभाग को जी20 बैठक के आयोजन के लिए नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। विभाग प्रतिनिधियों को उनकी पटना यात्रा के दौरान एक सुखद अनुभव देने की योजना बना रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि पटना में जी20 समूह की बैठक पहले मार्च की शुरुआत में होनी थी, लेकिन बाद में इसे जून में आयोजित करने की योजना बनाई गई। पटना एक ऐतिहासिक शहर है, जहां मौर्य साम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र अवस्थित थी।

पर्यटन मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि जी20 बैठक के लिए अन्य स्थानों के अलावा ऐतिहासिक शहरों को चुनने के पीछे का विचार ‘विरासत स्थलों की तरफ ध्यान आकर्षित करना’ है। भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत हंपी और खजुराहो सहित देशभर के 55 शहरों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों पर 200 से अधिक बैठकें आयोजित किए जाने की योजना है।

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 12:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement