facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hemant Soren News: Jharkhand के सीएम ‘लापता’! दिल्ली आवास पर ED का छापा, कैश और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त

Advertisement

Hemant Soren News: ईडी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास की तलाशी के बाद 36 लाख रुपये, एक एसयूवी और कुछ ‘‘आपत्तिजनक’’ दस्तावेज जब्त किए हैं।

Last Updated- January 30, 2024 | 1:32 PM IST
Hemant Soren News: Jharkhand के सीएम 'लापता'! दिल्ली आवास पर ED का छापा, कैश और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छापेमारी करती ED की टीम

Land fraud case: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand Chief Minister Hemant Soren) कथित जमीन घोटाले में बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सीएम सोरेन के दक्षिण दिल्ली स्थित 5/1 शांति निकेतन आवास पर छापेमारी की।

ईडी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास की तलाशी के बाद 36 लाख रुपये, एक एसयूवी और कुछ ‘‘आपत्तिजनक’’ दस्तावेज जब्त किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सोमवार को सोरेन के ठिकानों पर ईडी ने शुरू की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम कथित भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन के एक मामले की जांच के संबंध में पूछताछ करने के लिए सोमवार सुबह 7 बजे सोरेन के दक्षिण दिल्ली स्थित 5/1 शांति निकेतन आवास पहुंची और 13 घंटे से अधिक समय तक वहां डेरा डाले रही।

छापेमारी के दौरान ईडी को सोरेन तो नहीं मिले।  सूत्रों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के दलों ने दिन भर की कार्रवाई के दौरान लगभग 36 लाख रुपये नकद, हरियाणा के नंबर प्लेट वाली एक ‘बेनामी’ बीएमडब्ल्यू कार (BMW car) और कुछ ‘‘आपत्तिजनक’’ दस्तावेज जब्त किए।

यह भी पढ़ें: लालू प्रसाद ‘जमीन के बदले नौकरी घोटाला’ मामले में ईडी के समक्ष पेश

झामुमो ने बुलाई बैठक

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को राज्य की राजधानी रांची नहीं छोड़ने और राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक बैठक में भाग लेने को कहा गया है। झामुमो के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में प्रस्तावित बैठक मौजूदा राजनीतिक स्थिति और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रस्तावित पूछताछ को लेकर रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है।

31 जनवरी को सीएम सोरेन कर सकते हैं बयान दर्ज

ईडी को भेजे गए ईमेल में सोरेन ने 31 जनवरी को दोपहर एक बजे अपने आवास पर अपना बयान दर्ज कराने पर सहमति जताई।

झामुमो महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को रांची में रहने का निर्देश है।

-भाषा इनपुट के साथ

 

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 1:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement