facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JMM विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का पेश किया दावा, CM हेमंत सोरेन गिरफ्तार

Advertisement

ED द्वारा सात घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ किए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे राजभवन ने स्वीकार कर लिया।

Last Updated- January 31, 2024 | 10:40 PM IST
JMM legislature party leader Champai Soren staked claim to form government, CM Hemant Soren arrested JMM विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का पेश किया दावा, CM हेमंत सोरेन गिरफ्तार

झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 47 विधायकों के समर्थन से झारखंड में नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इससे पहले, धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सात घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ किए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे राजभवन ने स्वीकार कर लिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो-JMM) विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने संवाददाताओं से कहा, “हमने 47 विधायकों के समर्थन से नई सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया है।”

संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा, ‘‘हमने 43 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है, जिन्होंने हमें बुलाने का आश्वासन दिया है।’’

इससे पहले, धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा सात घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ किए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने हेमंत सोरेन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वहीं, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के तुरंत बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 10:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement