facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लालू के दोनों लाल क्या बचा पाएंगे अपनी सीट? तेजस्वी दूसरे तो तेज प्रताप तीसरे नंबर पर; बढ़ रहा वोटों का अंतर

Advertisement

Bihar Assembly Elections 2025: राघोपुर में तेजस्वी 9,705 वोटों से पिछड़े, महुआ में तेज प्रताप 34,813 मतों के भारी अंतर से तीसरे स्थान पर

Last Updated- November 14, 2025 | 6:06 PM IST
Tej Pratap and TEJASHWI

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार के चुनावी दंगल में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे अपनी-अपनी सोटों पर पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ो के अनुसार, शुक्रवार को बिहार की राघोपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला अभी भी जारी है, जहां राजद नेता और इंडिया ब्लॉक के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव भाजपा के सतीश कुमार से 9,705 मतों से पीछे चल रहे हैं। तेजस्वी पिछले 10 वर्षों से इस सीट पर काबिज हैं और 2015 तथा 2020 के विधानसभा चुनावों में कुमार को हरा चुके हैं।

Also Read: Bihar Election Results: क्या NDA 2010 की ऐतिहासिक जीत को भी पीछे छोड़ने जा रही है?

तेज प्रताप 34,813 मतों के भारी अंतर से पीछे

वहीं, दूसरी तरफ 16वें दौर की मतगणना के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप महुआ सीट पर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। वह 34,813 मतों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह लीड कर रहे हैं।

राजद से अपने पिता द्वारा निष्कासित किए जाने के बाद हाल ही में अपना राजनीतिक दल बनाने वाले तेज प्रताप यादव 16वें दौर के बाद तीसरे स्थान पर थे। वह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह से 34,813 वोटों से पीछे चल रहे थे, जो वहां बढ़त बनाए हुए हैं।

एनडीए को मिला भारी बहुमत

राजद नेता ने कहा कि उनके कार्यकर्ता और जनता “मतगणना के दौरान किसी भी असंवैधानिक गतिविधि से निपटने के लिए तैयार हैं”, जबकि राजद के एक कम-ज्ञात नेता सुनील कुमार सिंह ने धमकी दी कि यदि “2020 की तरह मतगणना रोकी गई”, तो सड़कों पर “नेपाल जैसी स्थिति” देखने को मिलेगी।

Also Read | Bihar Election Results 2025 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में जीत पर नीतीश कुमार और NDA सहयोगियों को बधाई दी

कुल मिलाकर, सत्तारूढ़ एनडीए भारी बहुमत की जीत दर्ज करता हुआ दिखाई दे रहा है। वह 190 से अधिक सीटों पर प्रभावशाली बढ़त बनाए हुए था, और रुझान यह भी संकेत दे रहे थे कि भाजपा बढ़िया स्ट्राइक रेट के साथ अपना अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा हासिल करने की राह पर है।

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement