facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नीतीश ने तेजस्वी को बिहार की कमान सौंपने के फिर संकेत दिये

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 7:18 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को एक बार फिर इस बात का संकेत दिया कि वह प्रदेश की कमान राजद के युवा नेता तथा राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सौंप सकते हैं। सत्तारूढ़ महागठबंधन के विधायकों की हुयी बैठक से निकले नेताओं ने इस बारे में जानकारी दी ।

जनता दल (यू) प्रमुख ने एक बार फिर इस बात से इंकार किया कि वह अगले लोकसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। हालंकि, उन्होंने कहा कि ‘एकजुट विपक्ष’ 2024 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हरा सकता है। सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे भाकपा (माले) लिबरेशन के विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा, ‘मुख्यमंत्री ने तेजस्वी जी की ओर इशारा करते हुये कहा कि वह भविष्य के नेता हैं, जिनके नेतृत्व में 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ा जायेगा।’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हमारा विचार है कि इससे महागठबंधन को लाभ होगा, जो भाजपा के प्रतिनिधित्व वाली सांप्रदायिक ताकतों से लड़ रहा है। तेजस्वी जी एक युवा और ऊर्जावान नेता हैं।’ राजद के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी ने 2020 के विधानसभा चुनावों में ‘महागठबंधन’ का नेतृत्व किया था, जिसने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। उस चुनाव में राजग को बड़ी मुश्किल से जीत मिली थी।

उस वक्त नीतीश राजग में थे। कुमार के विश्वस्त सहयोगी तथा राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री कुछ समय से कहते आ रहे हैं कि भविष्य तेजस्वी जी और उनके जैसे युवाओं का है। उन्होंने ऐसा कल नालंदा में भी कहा था, जहां मैं मौजूद था। उन्होंने आज फिर इसे दोहराया।’ कुमार ने कल अपने गृह जिले में एक डेंटल कालेज का उद्घाटन किया था और लोगों को संबोधित किया था तथा तेजस्वी यादव का समर्थन करने के बारे में बात की थी। चौधरी, मुख्यमंत्री के इसी भाषण का हवाला दे रहे थे।

संवाददाताओं ने जब तेजस्वी से इस बारे में टिप्पणी करने के लिये कहा तो उन्होंने संयम दिखाते हुये कहा, ‘वर्तमान में, हम एक साथ सरकार चला रहे हैं। हमें अपने सामने प्रमुख चुनौती पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, और वह 2024 का लोकसभा चुनाव है।’

चौधरी ने कहा, ‘विधायकों की बैठक में कुमार ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। लेकिन वह अब भी मानते हैं कि अगर विपक्ष एकजुट हुआ, तो 2024 में भारतीय जनता पार्टी को हराया जा सकता है और वह उस दिशा में काम करते रहेंगे।’

दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री नितिन नबीन ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार अगर किसी को अपना उत्तराधिकारी बनाना चाहते हैं, तो उन्हें वास्तव में सत्ता सौंपने का नैतिक साहस दिखाना चाहिए। वह ऐसा नहीं कर पाएंगे, क्योंकि इससे जद (यू) में विद्रोह हो जाएगा। तेजस्वी के रिमोट कंट्रोल से शो (सरकार) चलाने से उनकी पार्टी के लोग पहले से ही खफा हैं।’

भाजपा के एक अन्य नेता और पूर्व मंत्री जिबेश कुमार ने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाये जाने और उसके बाद उन्हें अकस्मात पद से हटाये जाने का हवाला देते हुये कहा, ‘नीतीश कुमार ऐसे व्यक्ति हैं, जो सत्ता के बिना नहीं रह सकते हैं। वह केवल तेजस्वी को धोखा दे रहे हैं। यह मुझसे लिखवा कर ले लें ।’

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 7:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement