facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, गुरुवार को 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Advertisement

जदयू अपने कोटे के मौजूदा मंत्रियों को ही दोबारा कैबिनेट में शामिल करेगी जबकि भाजपा की ओर से कुछ नए चेहरे लाए जा सकते हैं

Last Updated- November 19, 2025 | 11:18 PM IST
Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और राजग विधायकों का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को 75 वर्षीय कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

सूत्रों ने कहा कि आम सहमति से भाजपा के प्रेम कुमार को विधान सभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है तथा उपाध्यक्ष जदयू से होगा। नए मंत्रिमंडल में पांच से छह नए चेहरे होंगे। महनार विधानसभा सीट से जीतने वाले जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मं​त्री बन सकते हैं। जदयू अपने कोटे के मौजूदा मंत्रियों को ही दोबारा कैबिनेट में शामिल करेगी जबकि भाजपा की ओर से कुछ नए चेहरे लाए जा सकते हैं।

मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हम-एस और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। सूत्रों ने कहा, ‘चिराग की पार्टी को कैबिनेट में तीन मंत्री पद मिलने की संभावना है, जबकि हम-एस और आरएलएम के कोटे से एक-एक मंत्री होगा। भाजपा से अधिकतम 16 तथा जदयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्री होंगे।

जदयू से विजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, लेसी सिंह, शीला मंडल, मदन सहनी, रत्नेश सदा, मोहम्मद जमा खान, जयंत राज, उमेश सिंह कुशवाहा और अशोक चौधरी मंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। पार्टी से राहुल कुमार सिंह, सुधांशु शेखर, कलाधर प्रसाद मंडल और पन्ना लाल सिंह पटेल का नाम भी मंत्री बनाए जाने के लिए चल रहा है।

भाजपा के सम्राट चौधरी, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, विजय कुमार सिन्हा, नीतीश मिश्रा, रेणु देवी, जिबेश कुमार, नीरज कुमार सिंह, जनक राम, हरि साहनी, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता, संतोष कुमार सिंह, सुनील कुमार और मोती लाल प्रसाद पुन: मं​त्री बनाए जा सकते हैं। पार्टी की ओर से मंत्री बनने की दौड़ में संभावित नए चेहरों में पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा, राणा रणधीर, गायत्री देवी और विजय कुमार खेमका शामिल हैं।

इससे पहले दिन में राजग विधायक दल की बैठक में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। विधानमंडल के सेंट्रल हाल में आयोजित बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी समेत सभी सहयोगी दलों के विधायकों ने किया।

इसके साथ ही नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता औपचारिक रूप से साफ हो गया। इसके बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने पहुंचे नीतीश के साथ भाजपा नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी थे।

Advertisement
First Published - November 19, 2025 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement