facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नीतीश ने 20 साल बाद छोड़ा गृह विभाग, सम्राट चौधरी को मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी; वित्त मंत्रालय JDU के खाते में

Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बदलाव करते हुए गृह विभाग उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दे दिया है, जबकि जेडीयू ने अहम वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है

Last Updated- November 21, 2025 | 8:39 PM IST
Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया। पिछले 20 साल से खुद संभाल रहे गृह विभाग को उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दे दिया। यह पहली बार है जब नीतीश के हाथ से गृह विभाग गया हो। हालांकि उन्होंने सामान्य प्रशासन, कैबिनेट सचिवालय और विजिलेंस विभाग अपने पास ही रखे हैं।

वित्त मंत्रालय जदयू के पास लौटा

इस बार वित्त मंत्रालय भी जदयू के खाते में चला गया। जदयू नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त और वाणिज्य कर विभाग मिला है। पहले गठबंधन में यह विभाग भाजपा के पास रहता था। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को राजस्व एवं भूमि सुधार के साथ-साथ खान एवं भूतत्व विभाग दिया गया है।

जदयू मंत्रियों का हिस्सा

जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास और परिवहन विभाग मिला। अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई। विजय चौधरी को भवन निर्माण, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्रालय सौंपा गया है। वहीं मदन साहनी को सामाजिक कल्याण मंत्रालय की कमान मिली।

Also Read: बिहार: नीतीश के हाथ में ही रहेगी कमान, जदयू-भाजपा गठबंधन में मंत्री पदों का बंटवारा तय

भाजपा को ये मिला विभाग

भाजपा की शूटिंग स्टार श्रेयसी सिंह को खेल और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मिला है। अरुण शंकर प्रसाद पर्यटन मंत्री बने हैं। संजय टाइगर को श्रम संसाधन विभाग दिया गया है।

छोटे दलों को भी मिली भागीदारी

एनडीए के छोटे साथियों को भी जगह मिली। रालोसपा से दीपक प्रकाश को पंचायती राज और हम (सेक्युलर) के संतोष सुमन को लघु जल संसाधन मंत्रालय सौंपा गया है।

गुरुवार को हुआ था शपथ ग्रहण

गुरुवार को ही नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण हुआ था। उनके साथ 26 सदस्यों वाले मंत्रिपरिषद ने भी शपथ ली थी।

नया मंत्रिमंडल, कई नए चेहरे

नए मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा पहले की तरह बने हुए हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट को नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया था। 26 में से 10 मंत्री ऐसे हैं जो पिछले मंत्रिमंडल में नहीं थे। यानी करीब 40 फीसदी चेहरे नए हैं।

Advertisement
First Published - November 21, 2025 | 8:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement