facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड गेहूं खरीद: 104 लाख मीट्रिक टन की सरकारी खरीद, 13.46 लाख किसानों को मिला लाभ

Advertisement

किसानों को 2585 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी और 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस के साथ कुल 2625 प्रति क्विंटल का भुगतान किया गया है

Last Updated- May 28, 2026 | 9:24 PM IST
Wheat Procurement
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश में वर्तमान रबी विपणन वर्ष के दौरान रिकॉर्ड 104.22 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की सरकारी खरीद की गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मुताबिक  मध्य प्रदेश ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 13.46 लाख किसानों से गेहूं खरीदा। प्रदेश गेहूं की सरकारी खरीद के मामले में पंजाब के बाद दूसरे स्थान पर है।

लघु एवं सीमांत किसानों  को मिली प्राथमिकता

प्रदेश में सबसे पहले लघु एवं सीमांत किसानों से गेहूं की खरीदी की गई। कुल 8 लाख 9 हजार 990 सीमांत एवं लघु कृषकों से 34 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदा गया। इस विषय में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को कहा, ‘मध्यप्रदेश ने किसानों से गेहूं खरीदी में पूरे देश में नया इतिहास रचा है। 13 लाख 46 हजार से अधिक किसानों से रिकॉर्ड गेहूं खरीदी कर प्रदेश ने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा है। विशेष संतोष इस बात का है कि पहली बार लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता देते हुए लगभग 34 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया।’

Also Read: कम बारिश बढ़ा सकती है महंगाई; सरकार का दावा, अल-नीनो के खतरे से निपटने की पुख्ता तैयारी 

किसानों को 2585 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी और 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस के साथ कुल 2625 प्रति क्विंटल का भुगतान किया गया है। किसानों को अब तक उपार्जित गेहूं के लिए 23,708 करोड़ रूपये का भुगतान भी किया जा चुका है।

तय लक्ष्य से भी ज्यादा खरीदा गेहूं

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को 78 लाख मीट्रिक टन का गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया था। लेकिन प्रदेश में गेहूं की बंपर पैदावार को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखकर गेहूं की खरीद का लक्ष्य 130 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाने का आग्रह किया था। इसके बाद केंद्र ने 22 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त खरीदी की अनुमति देकर इसे 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया था।

Advertisement
First Published - May 28, 2026 | 9:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement