facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तमिलनाडु में होगा 32,554 करोड़ रुपये का निवेश, 50 हजार को मिलेंगी नौकरियां

Advertisement

यह खबर ऐसे समय में आई है जब दुनिया की सबसे बड़ी जहाज निर्माण कंपनी एचडी ह्युंडै और कोचीन शिपयार्ड दक्षिण भारत में एक जहाज निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

Last Updated- August 04, 2025 | 11:06 PM IST
Tata Motors to set up manufacturing unit in Tamil Nadu, invest Rs 9,000 cr

तमिलनाडु सरकार ने आज ‘तमिलनाडु राइजिंग’ निवेशक सम्मेलन के दौरान कई कंपनियों के साथ करीब 32,554 करोड़ रुपये के निवेश के समझौते किए। इससे राज्य के दक्षिणी जिलों में तकरीबन 50,000 नौकरियां पैदा होंगी। राज्य ने ऐलान किया कि वह तूत्तुक्कुडि में 250 एकड़ वाला स्पेस पार्क स्थापित करेगा और वह जहाज विनिर्माण के लिए एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम स्थापित करने की भी योजना बना रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 2,530 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। इस दौरान किए गए समझौतों में सिंगापुर की आरजीई (रॉयल गोल्डन ईगल) की 4,953 करोड़ रुपये की मानव निर्मित फाइबर विनिर्माण इकाई , जेएसडब्ल्यू की 5,225 करोड़ रुपये की अक्षय ऊर्जा इकाई, शक्ति ग्रुप द्वारा 5,000 करोड़ रुपये की निर्माण इकाई और चेन्नई राधा इंजीनियरिंग वर्क्स (सीआरईडब्ल्यू) द्वारा 1,500 करोड़ रुपये की शिपबिल्डिंग कलपुर्जा निर्माण परियोजना शामिल है।

सूत्रों के अनुसार, एक विदेशी कंपनी सीआरईडब्ल्यू के साथ साझेदारी कर सकती है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब दुनिया की सबसे बड़ी जहाज निर्माण कंपनी एचडी ह्युंडै और कोचीन शिपयार्ड दक्षिण भारत में एक जहाज निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। स्टालिन ने कहा, ‘हम सेमीकंडक्टर विनिर्माण, इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण, सौर सेल, हरित हाइड्रोजन उत्पादन और सूचना डेटा केंद्रों जैसे सभी क्षेत्रों में प्रगति पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।’ 

Advertisement
First Published - August 4, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement