facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Earthquake: फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की आशंका

Advertisement

होनोलूलू स्थित पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने कहा कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक लहरें उठ सकती हैं।

Last Updated- October 10, 2025 | 10:02 AM IST
earthquake
Representational Image

दक्षिणी फिलीपींस के एक प्रांत के तट के पास शुक्रवार सुबह 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद आसपास के क्षेत्रों में खतरनाक सुनामी की आशंका जताई गई है। फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने बताया कि इस भूकंप के कारण नुकसान और आफ्टरशॉक्स की संभावना है। इसका केंद्र समुद्र में, दावाओ ओरिएंटल प्रांत के मनाय शहर से लगभग 62 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। यह भूकंप पृथ्वी की सतह से लगभग 10 किलोमीटर की उथली गहराई में स्थित एक फॉल्ट लाइन की हलचल से आया।

उठ सकती हैं खतरनाक लहरें

होनोलूलू स्थित पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने कहा कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक लहरें उठ सकती हैं। फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में सामान्य ज्वार से तीन मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है। इंडोनेशिया और पलाऊ के तटीय क्षेत्रों में भी हल्की लहरें आने की संभावना है।

30 सितंबर को आया था 6.9 तीव्रता का भूकंप

फिलीपींस अभी भी 30 सितंबर को आए 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से उबर रहा है, जिसमें कम से कम 74 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग विस्थापित हुए थे। यह भूकंप केंद्रीय प्रांत सेबू, खासतौर पर बोगो सिटी और आसपास के कस्बों में भारी तबाही लेकर आया था।

‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ में फिलीपींस

फिलीपींस दुनिया के सबसे ज्यादा आपदा-संभावित देशों में से एक है। यह ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ यानी प्रशांत महासागर के चारों ओर फैले भूकंपीय फॉल्ट्स के घेरे में स्थित है, जहां भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट अक्सर आते रहते हैं। इसके अलावा, देश हर साल करीब 20 तूफानों और आंधियों का सामना करता है, जिससे आपदा प्रबंधन सरकार और स्वयंसेवी संगठनों के लिए एक बड़ी चुनौती बना रहता है।

एजेंसी इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - October 10, 2025 | 10:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement