facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रामायपट्टनम, मछलीपट्टनम, मुलापेटा बंदरगाहों के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने किया करार

Advertisement

9,000 करोड़ रुपये के निवेश से एपीएम टर्मिनल्स रामायपट्टनम, मछलीपट्टनम और मुलापेटा बंदरगाहों में बुनियादी ढांचे का विकास और आधुनिकीकरण करेगी।

Last Updated- August 22, 2025 | 10:57 PM IST
Vizhinjam Port

आंध्र प्रदेश सरकार ने आज विश्व के सबसे पुराने बंदरगाह संचालक एपीएम टर्मिनल्स के साथ प्रदेश के रामायपट्टनम, मछलीपट्टनम और मुलापेटा बंदरगाहों में बुनियादी ढांचे के विकास और आधुनिकीकरण के लिए 9,000 करोड़ रुपये के निवेश से करार किया है।

एपीएम टर्मिनल्स दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी डेनमार्क की मेर्सक की एक सहायक कंपनी है। इस साल की शुरुआत में मेर्सक ने भारत के समुद्री बुनियादी ढांचे में 5 अरब डॉलर के निवेश की योजना की घोषणा की थी, जो बंदरगाहों, टर्मिनलों और भूमि-आधारित सुविधाओं के लिए होगी। शिपिंग और बंदरगाह परिचालन के जरिये मेसर्क 130 देशों में काम करती है।

सरकार के सूत्र ने बताया कि राज्य को समुद्री व्यापार के लिए पूर्वी तट के प्रवेश द्वार में बदलने का प्रयास है। सूत्र ने कहा, ‘9,000 करोड़ रुपये के निवेश से एपीएम टर्मिनल्स रामायपट्टनम, मछलीपट्टनम और मुलापेटा बंदरगाहों में बुनियादी ढांचे का विकास और आधुनिकीकरण करेगी। कंपनी इन बंदरगाहों पर आधुनिक टर्मिनल और कार्गो हैंडलिंग प्रणाली स्थापित करेगी और संचालन भी करेगी।’

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही इस करार करीब 10,000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के दौरान नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि एपीएम टर्मिनल्स की सेवाओं से पूरे भारत में घरेलू माल ढुलाई को भी लाभ होना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि बंदरगाहों के आसपास एक आर्थिक परिवेश तैयार किया जाना चाहिए। उनका लक्ष्य विश्वस्तरीय बंदरगाहों और लॉजिस्टिक्स के जरिये आंध्र प्रदेश को भविष्य के लिए तैयार अर्थव्यवस्था बनाना है।

Advertisement
First Published - August 22, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement