facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

किसानों को मिलेगा मुआवजा, पंजाब सरकार के पास नहीं है धन की कमी : CM मान

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 3:46 PM IST
PM Kisan Scheme

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राज्य में हाल में हुई बारिश के कारण फसल को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक विशेष गिरदावरी (खेत निरीक्षण) करने के निर्देश दिए हैं।

मान ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फसल नुकसान का मुआवजा देने के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को राज्य के मोगा, मुक्तसर, बठिंडा और पटियाला जिलों में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। बेमौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों में गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है।

मान ने सोमवार को एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में पंजाब में कई स्थानों पर बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचाया है।’’

उन्होंने कहा कि घरों को भी कुछ नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रभावित किसानों से मुलाकात की और देखा कि मोगा, मुक्तसर, बठिंडा और पटियाला के गांवों में फसलों को, विशेषकर गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर गेहूं की खड़ी फसल चौपट हो गई है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसल खराब मौसम के कारण बर्बाद हुई है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 75 से 100 प्रतिशत फसल नुकसान होने पर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुआवजे में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि पहले मुआवजा राशि 12,000 रुपये प्रति एकड़ थी।

मान ने कहा कि 33 से 75 प्रतिशत फसल नुकसान होने पर 5400 रुपये प्रति एकड़ की तुलना में 6750 रुपये मुआवजा दिया जायेगा।

मान ने कहा कि उन्होंने सभी उपायुक्तों को फसल नुकसान के आकलन के लिए विशेष गिरदावरी कराने और एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 3:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement