facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

योगी सरकार की नई पहल: प्रदेश के 1.5 लाख युवाओं को NSE सिखाएगा फाइनेंशियल स्किल

Advertisement

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बीच युवाओं को फाइनेंशियल स्किल से लैस करने के लिए एक करार हुआ है

Last Updated- June 14, 2026 | 5:16 PM IST
Salary account
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश में ग्रामीण युवा भी वित्तीय धोखाधड़ी, फर्जी निवेश और ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर जागरुकता फैलाएंगे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की मदद से 1.5 लाख युवाओं को फाइनेंशियल स्किल की ट्रेनिंग दिलाएगी।

1.5 लाख युवाओं को फाइनेंशियल ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बीच युवाओं को फाइनेंशियल स्किल से लैस करने के लिए एक करार हुआ है। मिशन निदेशक पुलकित खरे के मुताबिक, पहली बार स्किल ट्रेनिंग को फाइनेंशियल एजुकेशन से जोड़ा जा रहा है। इस साझेदारी के तहत UPSDM तथा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) के अंतर्गत प्रदेश भर में 1,000 से ज्यादा ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे 1.5 लाख से ज्यादा युवाओं को अगले हफ्ते से फाइनेंशियल स्किलिंग की खास ट्रेनिंग दी जाएगी।

फाइनेंशियल एजुकेशन की बढ़ती जरूरत

NSE के साथ MoU से पहले मिशन मुख्यालय में वित्तीय साक्षरता एवं जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को वित्तीय जागरूकता एवं आर्थिक निर्णय क्षमता का महत्व बताया गया। मिशन निदेशक ने कहा कि आज के समय में ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाओं और वित्तीय अनिश्चितताओं के दौर में युवाओं को वित्तीय शिक्षा देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को फाइनेंशियल स्किलिंग की ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है।

Also Read: Upcoming IPO: मेनबोर्ड IPO पर ब्रेक; SME सेगमेंट में 4 नए इश्यू खुलेंगे, 3 लिस्टिंग भी तय 

वित्तीय सफलता के 12 मूल मंत्र

NSE के अधिकारियों ने वर्कशॉप में वित्तीय सफलता के 12 मूल मंत्र बताए। उन्होंने बताया पहले खुद के भविष्य के लिए बचत करें। इनकम से कम खर्च करें। आपातकालीन फंड तैयार रखें। ज्यादा ब्याज दर पर लोन लेने से बचें व नियमित निवेश करें और उसमें डायवर्सिफिकेशन रखें। रिस्क और रिटर्न की समझ रखते हुए टैक्स को देखते हुए निवेश करें। उन्होंने बताया कि आवश्यक बीमा करवाएं, लॉन्ग टर्म एसेट्स लें और समय-समय पर निवेश की समीक्षा करें।

सारथी ऐप पर फाइनेंशियल लर्निंग

वर्कशॉप में कौशल विकास मिशन के कर्मचारियों को सारथी ऐप के बारे में भी विस्तार से बताया गया। NSE अधिकारियों ने कहा कि यह निवेश शिक्षा के लिए बनाया गया एक उपयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को निवेश संबंधी एजुकेशनल वीडियो, फाइनेंशियल प्लानिंग के टूल्स, कैलकुलेटर और फाइनेंशियल हेल्थ चेकअप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

Also Read: FPI की बिकवाली जारी, 2026 में अब तक शेयर बाजार से ₹2.87 लाख करोड़ निकाले

निवेश और बचत की समझ बढ़ाएगी ट्रेनिंग

मिशन निदेशक ने कहा कि यह MoU प्रदेश के युवाओं के जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। कौशल प्रशिक्षण के बाद रोजगार पाने वाले युवा अब केवल आय अर्जित नहीं करेंगे, बल्कि यह भी समझेंगे कि पहली सैलरी का सही उपयोग कैसे करें, बजट और बचत कैसे शुरू करें, इन्वेस्टमेंट कब और कहां करना चाहिए, अनावश्यक लोन से कैसे बचना है, भविष्य की आर्थिक सुरक्षा कैसे तैयार करनी है।

यह ट्रेनिंग युवाओं को घर खरीदने, बिजनेस शुरू करने, परिवार की आर्थिक सुरक्षा, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवानिवृत्ति जैसे जीवन के बड़े निर्णय लेने में भी सक्षम बनाएगी। साथ ही वित्तीय जागरूकता उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी निवेश योजनाओं और आर्थिक जोखिमों से सुरक्षित रहने में भी मदद करेगी।

Advertisement
First Published - June 14, 2026 | 4:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement