facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal Import: चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह में भारत का कोयला आयात दो प्रतिशत बढ़कर 18.20 करोड़ टन पर

Advertisement

सरकार कोयले का उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने पर जोर दे दी है। मौजूदा आयात नीति के अनुसार, उपभोक्ता अपनी जरूरत के हिसाब से खुद आसानी से कोयले का आयात कर सकते हैं।

Last Updated- January 12, 2025 | 1:09 PM IST
Coal Allocation
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत का कोयला आयात चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह (अप्रैल-नवंबर) के दौरान दो प्रतिशत बढ़कर 18.20 करोड़ टन से अधिक रहा है। बिजनेस-टू-बिजनेस ई-कॉमर्स कंपनी ‘एमजंक्शन सर्विसेज’ लिमिटेड द्वारा संकलित आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में देश ने 17.81 करोड़ टन कोयले का आयात किया था। हालांकि, नवंबर महीने में देश का कोयला आयात घटकर 1.95 करोड़ टन रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में 2.23 करोड़ टन था।

एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा, ‘‘कोयला आयात की मात्रा में गिरावट आई है, जो बाजार उम्मीदों के अनुरूप है। घरेलू बाजार में पर्याप्त उपलब्धता ने स्पॉन्ज आयरन और स्टील जैसे उपभोक्ता क्षेत्रों से आयात मांग को कम कर दिया है। इसके अलावा, बिजली संयंत्रों में संतोषजनक स्टॉक की स्थिति के कारण भी आयात की मांग कम हुई है।’’ उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में यह रुख जारी रहने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि सरकार कोयले का उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने पर जोर दे दी है। मौजूदा आयात नीति के अनुसार, उपभोक्ता अपनी जरूरत के हिसाब से खुद आसानी से कोयले का आयात कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - January 12, 2025 | 1:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement