facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

परनो, एबी इनबेव पर सीसीआई की छापेमारी

Advertisement

यह हाल के वर्षों में उद्योग जगत पर की गई सबसे बड़ी छापेमारी में से एक है।

Last Updated- December 19, 2024 | 10:46 PM IST
Higher taxes on beer in Maharashtra impacts consumption of beverage

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने शराब क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों परनो रिकार्ड और एनहेसे-बुश इनबेव के कुछ कार्यालयों पर छापे मारे हैं। दक्षिणी भारत में खुदरा विक्रेताओं के साथ कीमतों में मिलीभगत के आरोपों की जांच के तहत ऐसा किया गया है। मामले से परिचित सूत्रों ने यह जनकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा बुधवार को की गई अचानक इस छापेमारी में हैदराबाद के कार्यालयों और पास के तेलंगाना राज्य के कुछ खुदरा विक्रेताओं को निशाना बनाया गया। यह हाल के वर्षों में उद्योग जगत पर की गई सबसे बड़ी छापेमारी में से एक है।

बडवाइजर बीयर बनाने वाली एबी इनबेव ने बयान में कहा, ‘हालांकि हम इस जानकारी के संबंध में टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन हम एकाधिकार व्यापार रोधी क्रियान्वयन को काफी गंभीरता से लेते हैं। हम अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’ परनो ने बयान में कहा कि वह भारतीय कानूनों का अनुपालन करती है और इस मामले में अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है।

Advertisement
First Published - December 19, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement