facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹2,929 करोड़ फ्रॉड केस: CBI ने अनिल अंबानी से की पूछताछ, SBI की शिकायत पर कार्रवाई

Advertisement

रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े कथित लोन घोटाले में जांच तेज, अंबानी ने एजेंसियों के साथ सहयोग की बात कही

Last Updated- March 19, 2026 | 2:26 PM IST
Anil Ambani
File Image

Anil Ambani Fraud Case: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और उनके खिलाफ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शिकायत पर दर्ज कथित 2,929 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले के सिलसिले में गुरुवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अंबानी सुबह इस मामले में पूछताछ के लिए एजेंसी मुख्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने बैंक की ओर से कंपनी को दिए गए कर्ज के दुरुपयोग और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।

अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने बयान में कहा, ”अनिल अंबानी 19 और 20 मार्च 2026 को दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के समक्ष पेश होंगे, जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) के संबंध में की गई शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में उनसे पूछताछ की जाएगी।”

प्रवक्ता ने कहा, ”अंबानी का यहां पेश होना इस मामले में सभी एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

क्या है Anil Ambani Fraud Case

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने एसबीआई के साथ कथित रूप से 2,929.05 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में अंबानी के खिलाफ पिछले साल अगस्त में मामला दर्ज किया था। एसबीआई की शिकायत अब प्राथमिकी का हिस्सा है। शिकायत के अनुसार कंपनी पर विभिन्न ऋणदाताओं का 40,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है जिससे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को 2,929.05 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। यह आंकड़े 2018 के हैं। सीबीआई ने अंबानी और आरकॉम के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोप में मामला दर्ज किया है।

सीबीआई के प्रवक्ता ने पिछले साल अगस्त में बयान में कहा था, ” आरोप है कि आरोपित व्यक्तियों ने आपराधिक साजिश के तहत गलत जानकारी प्रस्तुत कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड के पक्ष में कर्ज सुविधाएं स्वीकृत कराईं।” प्रवक्ता ने कहा, ” अनिल डी अंबानी सभी आरोपों और अभियोगों से इनकार करते हैं एवं विधिवत अपना बचाव करेंगे।”

‘सी विंड’ की भी हुई तलाशी

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने मुंबई के कफ परेड स्थित अंबानी के आवास ‘सी विंड’ की भी तलाशी ली थी। प्रवक्ता ने बताया कि एसबीआई द्वारा दायर शिकायत 10 वर्ष से अधिक पुराने मामलों से संबंधित है। बयान में कहा गया कि संबंधित समय में वह कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक थे और दैनिक प्रबंधन में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। अनिल अंबानी ने सक्षम न्यायिक मंच के समक्ष एसबीआई की घोषणा को विधिवत चुनौती दी है।

Advertisement
First Published - March 19, 2026 | 2:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement