facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी की फर्मों के खिलाफ सीमा-शुल्क विभाग की अपील खारिज

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 9:17 PM IST
Supreme_Court

उच्चतम न्यायालय ने आयातित उत्पादों के अधिक मूल्यांकन के मामले में अदाणी समूह की दो फर्मों के खिलाफ दायर सीमा-शुल्क विभाग की अपील को खारिज दिया है। न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति संजय करोल के पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को अपना आदेश पारित किया।

पीठ ने कहा कि इस मामले में न्यायालय के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है लिहाजा अपीलों को निरस्त किया जाता है।

मामले से जुड़े एक वकील ने कहा कि अदाणी समूह की फर्मों- अदाणी पावर राजस्थान लिमिटेड (APRL) और अदाणी पावर महाराष्ट्र लिमिटेड (APML) की परियोजना लागत उनके प्रतिस्पर्धियों की लगाई कीमत के बराबर या कम ही थी। वकील ने कहा कि इन फर्मों की तरफ से लगाई कीमत केंद्रीय बिजली नियामक आयोग के निर्धारित प्रति मेगावॉट लागत मानक से कम ही थी।

अदाणी समूह की इन फर्मों ने महाराष्ट्र और राजस्थान में ताप-विद्युत परियोजनाएं लगाने के लिए जरूरी उत्पादों का आयात किया था।

इसी तरह पीएमसी प्रोजेक्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को महाराष्ट्र ईस्टर्न ग्रिड पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के लिए पारेषण लाइन बिछाने और एक सब-स्टेशन बनाने का ठेका मिला था। राजस्व आसूचना महानिदेशालय (DRI) ने मई, 2014 में इन फर्मों को आयातित उत्पादों के मूल्य बढ़ाकर बताने के मामले में कारण बताओ नोटिस भेजा था।

हालांकि, DRI के निर्णय प्राधिकरण ने वर्ष 2017 में सभी आयात के मूल्य को सही पाया था। इसके खिलाफ अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील की गई लेकिन पिछले साल वहां पर भी सीमा-शुल्क विभाग की अपील ठुकरा दी गई थी।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 9:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement