facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cyber Crime: पंजाब खनन विभाग की बना डाली फर्जी वेबसाइट, बनाता था नकली रसीदें, फॉर्म

Advertisement

फर्जी पर्चियों में आधिकारिक खनन वेबसाइट की तर्ज पर क्यूआर स्कैनर कोड भी था जिससे वाहन सभी सुरक्षा जांच से आसानी से निकल सकें।

Last Updated- March 03, 2025 | 8:14 PM IST
Cyber Crime
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब में खनन विभाग की फर्जी वेबसाइट का संचालन करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि एसएएस नगर के खरड़ के रहने वाले आरोपी गौरव कुमार ने खनन विभाग की मूल आधिकारिक वेबसाइट की तरह फर्जी वेबसाइट बनाई थी ताकि वह अवैध खनन में शामिल वाहनों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए नकली रसीदें और फॉर्म बना सके।

डीजीपी ने बताया कि फर्जी पर्चियों में आधिकारिक खनन वेबसाइट की तर्ज पर क्यूआर स्कैनर कोड भी था जिससे वाहन सभी सुरक्षा जांच से आसानी से निकल सकें। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी ने फिरोजपुर के एक व्यक्ति के साथ मिलीभगत करके खनन की 2,000 से अधिक फर्जी रसीदें तैयार कीं, जिससे सरकारी खजाने को लगभग 40-50 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
डीजीपी ने बताया कि वेबसाइट का ‘बैकअप’, फर्जी रसीदों का विवरण, वाहनों की तस्वीरें, खनन सामग्री के स्रोत संबंधी जानकारियां तथा अपराध में प्रयुक्त कंप्यूटर सिस्टम सहित डेटा बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे गठजोड़ का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है।

साइबर अपराध प्रभाग की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) वी. नीरजा ने बताया कि खनन विभाग के मुख्य अभियंता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद इस मामले की जांच शुरू की गई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि खनन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से छेड़छाड़ की गई है और अवैध खनन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Advertisement
First Published - March 3, 2025 | 8:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement