facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लीज होल्ड स्थानांतरण पर जीएसटी लागू नहीं होने का फैसला

Advertisement

गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देगा केंद्र!

Last Updated- February 09, 2025 | 10:04 PM IST
GST Transition

वित्त मंत्रालय गुजरात उच्च न्यायालय के लीज होल्ड स्थानांतरण पर जीएसटी लागू नहीं होने के फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका दाखिल करने पर विचार कर रहा है। यह जानकारी एक सरकारी अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी है।

गुजरात उच्च न्यायालय ने जनवरी में फैसला दिया था कि गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) की तीसरे पक्ष को दी गई भूमि में लीज होल्ड के अधिकार स्थानांतरित होने पर जीएसटी लागू नहीं होता है। यह फैसला सुयोग डाई बनाम भारत संघ के मामले में दिया था। इससे लीज स्थानांतरण के मामले में 18 प्रतिशत जीएसटी के मांग का सामना कर रही कई कंपनियों को राहत मिल गई थी। गुजरात और महाराष्ट्र में इस मद में देनदारियां करीब 8,000 करोड़ रुपये थी।

ऐसे में मुख्य कानूनी मुद्दा यह था कि लीजहोल्ड या औद्योगिक भूमि के स्थानांतरण पर क्या जीएसटी लगाया जाना चाहिए। ऐसे लेन देन पहले ही राज्य के लगाए गए स्टांप शुल्क के अधीन हैं। उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता के इस तर्क को स्वीकार किया था कि ऐसे स्थानांतरण के भूखंड की बिक्री के रूप में देखा जाना चाहिए और यह स्पष्ट रूप से जीएसटी के बाहर रखा गया है।

अधिकारी ने बताया, ‘गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले से सरकार को संभावित राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। हम न्यायालय के आदेश के खिलाफ विशेष याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया में हैं। ऐसे मामले अन्य न्यायालयों में भी लंबित हैं। इस क्रम में बंबई उच्च न्यायालय में भी मामला लंबित है। इन लंबित मामलों के मद्देनजर हम गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील करने की योजना बना रहे हैं।’

खेतान ऐंड कंपनी के पार्टनर मयंक जैन ने इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दिए जाने से ऐसी मांगों का सामना कर रहे करदाताओं को निश्चित रूप से चिंताएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा, ‘सर्वोच्च न्यायालय को इस मुद्दे को प्राथमिकता देनी चाहिए और इसे सफारी रिट्रीट की तरह नहीं छोड़ना चाहिए। सफारी रिट्रीट को पूर्व तिथि के संशोधन के जरिये विधायी रूप से खारिज कर दिया गया था।’

रस्तोगी चैम्बर्स के संस्थापक अभिषेक रस्तोगी ने बताया कि जीएसटी प्रारूप भूखंड और इमारत की बिक्री पर लागू नहीं होता है। उन्होंने बताया, ‘इसे बाहर रखने में कोई बदलाव होने से कर में खासी गिरावट और दोहरा कराधान हो सकता है।’

Advertisement
First Published - February 9, 2025 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement