facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली आबकारी नीति मामला: अदालत ने सिसोदिया को हिरासत में लेने संबंधी ED की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा, जल्द ही सुनाया जाएगा आदेश

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 4:41 PM IST
Feedback Unit case: CBI registers FIR against Sisodia

दिल्ली की अदालत ने ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया को हिरासत में लेने संबंधी ED की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा, आदेश जल्द ही सुनाया जाएगा।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को शहर की एक अदालत में पेश किया और उनकी 10 दिन की हिरासत मांगी है।

ED ने अदालत से कहा कि घोटाला दिल्ली आबकारी नीति का मसौदा तैयार करने साथ शुरू हुआ, जिसे ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया और अन्य ने बनाया था।

ED ने कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ गवाह और अन्य सबूत हैं। निदेशालय ने अदालत से यह भी कहा कि हवाला के जरिए पैसे के लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

ED ने अदालत में कहा कि मनीष सिसोदिया ने अपने फोन और अन्य सबूत नष्ट किए; उन्होंने दूसरों द्वारा खरीदे गए फोन का इस्तेमाल किया।

सुनवाई के दौरान मनीष सिसोदिया के वकील ने अदालत से कहा कि समय आ गया है कि अदालत ऐसी गिरफ्तारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए। वकील ने PMLA (मनी-लॉन्डरिंग निवारण अधिनियम) को ‘‘बेहद कठोर’’ बताते हुए कहा कि ‘आप’ नेता को जेल में रखने के लिए गिरफ्तार किया गया।

सिसोदिया के वकील ने ED की अपील का विरोध करते हुए कहा कि नीति बनाना कार्यपालिका का काम है, जिसे कई चरण से गुजरना पड़ता है। ED धन शोधन मामले में नीति निर्माण की जांच कैसे कर सकता है

ED ने दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। सिसोदिया की पेशी के मद्देनजर ‘राउज एवेन्यू’ अदालत परिसर के भीतर और बाहर सुरक्षा बल की भारी तैनाती की गई।

आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थकों ने अदालत परिसर के बाहर धरना दिया और सिसोदिया के समर्थन में नारे लगाए, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों ने इस मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।

संघीय एजेंसी ने विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल के समक्ष सिसोदिया को पेश किया और उनके सामने दलील दी गई कि ‘‘घोटाला’’ सिसोदिया और अन्य द्वारा नयी आबकारी नीति का मसौदा तैयार किए जाने के तुरंत बाद शुरू हुआ।

ED के वकील ने कहा कि इस मामले में सिसोदिया के खिलाफ गवाह और अन्य सबूत हैं। उन्होंने कहा कि हवाला के जरिए पैसे के लेन-देन की भी जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सिसोदिया धन शोधन मामले से संबद्ध गठजोड़ का हिस्सा थे।

सिसोदिया को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की आबकारी नीति (जिसे अब वापस ले लिया गया है) में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद ED ने इसी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में तिहाड़ जेल में सिसोदिया से पूछताछ की और गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 4:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement