facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Liquor Scam case: सिसोदिया को नहीं मिली कोर्ट से राहत, 2 दिन की रिमांड बढ़ी

Advertisement
Last Updated- March 04, 2023 | 3:42 PM IST
सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिए ED, CBI को और समय मिला , ED, CBI get more time to file reply on Sisodia's bail pleas

दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की रिमांड दो दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। हालांकि कोर्ट के समक्ष पेशी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने तीन दिन की हिरासत की मांग की थी लेकिन, अदालत ने फिलहाल सिसोदिया की सीबीआई हिरासत दो दिन के लिये ही बढ़ाई। 10 मार्च को मामले की फिर से सुनवाई की जाएगी।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अदालत में पेश किया। सीबीआई ने सिसोदिया की पांच दिन की हिरासत अवधि समाप्त होने पर उन्हें विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल के समक्ष पेश किया।

सिसोदिया के वकील ने कोर्ट में कहा कि CBI की अक्षमता का खामियाजा मनीष सिसोदिया को झेलना पड़ रहा है इसलिए यह हिरासत का आधार नहीं होना चाहिए।

राउज एवेन्यू अदालत परिसर के अंदर और बाहर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थकों ने अदालत परिसर के बाहर धरना दिया और नारे लगाए।

CBI ने 2021-22 की आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में रविवार शाम सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisement
First Published - March 4, 2023 | 3:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement