facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेक्सा एवरग्रीन मामले में ED का 24 ठिकानों पर छापा

Advertisement

कंपनी पर गुजरात के छोलेरा में सस्ते फ्लैटों और भूखंड की पेशकश कर 62,000 लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है।

Last Updated- June 12, 2025 | 11:08 PM IST
Enforcement Directorate
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को नेक्सा एवरग्रीन परियोजना से जुड़े 2,700 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले की जांच के लिए राजस्थान और गुजरात के 24 ठिकानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। 

सूत्रों के मुताबिक, ‘ईडी ने नेक्सा एवरग्रीन के खिलाफ राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर ईसीआईआर दर्ज की है। उन्होंने गुजरात के धोलेरा में जमीन के भूखंडों और अधिक रिटर्न का लालच देकर निवेशकों से 2,700 करोड़ रुपये की ठगी की। निदेशालय के अधिकारियों ने सीकर, जयपुर, जोधपुर, झुंझुनू और अहमदाबाद में 24 स्थानों पर छापेमारी की।’

कंपनी पर गुजरात के छोलेरा में सस्ते फ्लैटों और भूखंड की पेशकश कर 62,000 लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। कंपनी ने जहां निवेशकों को जमीन नहीं दी थी वहां उनके निवेश पर ऊंचा रिटर्न देने का आश्वासन दिया था। हालांकि, शुरू में कुछ लोगों को जमीन दे दी मगर बाद में पता चला कि यह धोखाधड़ी है, जिसके बाद निवेशकों को ठगे जाने का अहसास हुआ।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा कंपनी ने भ्रामक वादे कर निवेशकों से करीब 2,700 करोड़ रुपये ठग लिए थे।राजस्थान के सीकर के निवासी सुभाष बिजारणिया और रणवीर बिजारणिया इस कंपनी  के  प्रवर्तक हैं। 

Advertisement
First Published - June 12, 2025 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement