facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रशासन व डेटा संरक्षण पर केंद्रित करें ध्यान

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 11:40 PM IST
data center

भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय तकनीक (फिनटेक) इकाइयों और उनके एसोसिएशनों के साथ बुधवार को हुई बैठक में सलाह दी है कि नए दौर की फर्मों को अपने नवोन्मेष के माध्यम से वित्तीय व्यवस्था में परिवर्तनकारी भूमिका निभाने के साथ प्रशासन से जुड़े मसलों, डेटा संरक्षण और नियामकीय अनुपालन पर खास ध्यान देना चाहिए। इस बैठक में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, डिप्टी गवर्नर एमके जैन और केंद्रीय बैंक के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

रिजर्व बैंक नियमित रूप से वित्तीय क्षेत्र के सभी साझेदारों से बात कर रहा है, जिसमें बैंक व गैर बैंकिग वित्तीय कंपनियां शामिल हैं। इसका मकसद जमीनी स्थिति जानना और इस क्षेत्र में आ रहे व्यवधानों के बारे में उनके विचार जानना है। फिनटेक के साथ यह बैठक इसी मकसद के साथ आयोजित की गई थी। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने फिनटेक को सलाह दी कि वे प्रशासन, कारोबारी आचरण, डेटा सुरक्षा, ग्राहकों पर केंद्रित होने, नियामकीय अनुपालन और जोखिम प्रबंधन ढांचे पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक नए दौर की इन कंपनियों को लेकर प्रतिबद्ध है औऱ केंद्रीय बैंक वित्तीय क्षेत्र में नवोन्मेष को सुविधाएं प्रदान करने के मामले में हिस्सेदारी वाला और विमर्श कर काम करने का तरीका अपना रहा है।

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement