facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

17 क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज के खिलाफ जीएसटी चोरी के मामलें दर्ज: वित्त राज्य मंत्री

Advertisement

क्रिप्टो एक्सचेंज और बाइनेंस ग्रुप कंपनी, नेस्ट सर्विसेज लिमिटेड के खिलाफ 722 करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला दर्ज

Last Updated- December 02, 2024 | 7:52 PM IST
Govt has taken action against 17 Crypto exchanges for GST evasion: MoS Finance

जीएसटी अधिकारियों ने क्रिप्टो एक्सचेंज और बाइनेंस ग्रुप कंपनी, नेस्ट सर्विसेज लिमिटेड के खिलाफ 722.43 करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला दर्ज किया है। सरकार ने सोमवार को लोकसभा को यह जानकारी दी।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि कुल मिलाकर, 824.14 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के लिए 17 क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जीएसटी अधिकारियों ने ब्याज, जुर्माना और करों के रूप में 122.29 करोड़ रुपये की वसूली की है। केंद्रीय जीएसटी इकाइयों ने जानमई लैब्स प्राइवेट (वजीरेक्स) द्वारा 40.51 करोड़ रुपये, कॉइनडीसीएक्स द्वारा 16.84 करोड़ रुपये और कॉइनस्विच कुबेर द्वारा 14.13 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का पता लगाया है।

Advertisement
First Published - December 2, 2024 | 7:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement