facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

In Parliament: संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा, 2 साल में विवादित प्रत्यक्ष कर की राशि 198% बढ़ी

Advertisement

वित्त संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार द्वारा कर संबंधी याचिकाओं की संख्या घटाने की तमाम कवायदें अभी तक इच्छित परिणाम नहीं दे पाई हैं।

Last Updated- August 01, 2025 | 10:14 PM IST
The constitution gave direction to the country

अनुपालन सुनिश्चित करने और मुकदमेबाजी कम करने के लिए सरकार की ओर से कई तरह के नीतिगत हस्तक्षेपों के बावजूद भारत में कर विवाद का बोझ तेजी से बढ़ रहा है। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति ने बुधवार को संसद में पेश अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि 2 वर्षों में विवादित प्रत्यक्ष करों की राशि में 198 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्यक्ष कर संबंधी मामलों में अपील की संख्या 2021-22 में 51,567 और 2024-24 में 64,311 थी। वहीं इन वर्षों के दौरान विवादित कर की राशि 6.64 लाख करोड़ रुपये से 198 प्रतिशत बढ़कर 14.21 लाख करोड़ रुपये हो गई है। 

आयकर अपील प्राधिकरण में दायर मामलों में शामिल राशि एक साल में करीब 3 गुना बढ़ी है।  यह राशि 2022-23 में 2.89 लाख करोड़ रुपये थी, जो 2023-24 में 8.56 लाख करोड़ रुपये हो गई है। अप्रत्यक्ष कर के मामले में मुकदमों की संख्या 1.13 लाख  से बढ़कर 1.26 लाख हो गई है  और मुकदमेबाजी में फंसी कर की राशि इस अवधि के दौरान दोगुना होकर 7.4 लाख करोड़ रुपये हो गई है। 

वित्त संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि इन आंकड़ों पर विचार करने पर ऐसा लगता है कि सरकार द्वारा कर संबंधी याचिकाओं की संख्या घटाने की तमाम कवायदें अभी तक इच्छित परिणाम नहीं दे पाई हैं।

Advertisement
First Published - August 1, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement