facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2025 के अंत तक ईपीएस का मूल्यांकन कराने के निर्देश

Advertisement

समिति ने श्रम मंत्रालय से हालिया 1000 रुपये की न्यूनतम पेंशन को बढ़ाने के मुद्दे को हल करने के लिए भी कहा है।

Last Updated- April 16, 2025 | 11:17 PM IST
EPFO did not give the claim, how to fix it; Know the complete process EPFO ने नहीं दिया क्लेम, कैसे करें इसे ठीक; जानें पूरा प्रोसेस
प्रतीकात्मक तस्वीर

संसद की स्थायी समिति ने श्रम मंत्रालय को कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) का मूल्यांकन तीसरे पक्ष से वर्ष 2025 के अंत तक कराने का निर्देश दिया है। इसका ध्येय केंद्र सरकार की औपचारिक संगठन के लिए महत्त्वाकांक्षी कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) का समुचित मूल्यांकन, स्थिरता और अधिक बेहतर बनाना है।

संसद में पेश की गई नवीनतम रिपोर्ट में कहा गया, ‘इस योजना के करीब 30 वर्षों के बाद तीसरे पक्ष से मू्ल्यांकन करा रहा है। लिहाजा समिति ने इस बात पर जोर दिया कि निर्धारित समयसीमा में आकलन पूरा कर लिया जाए। प्राथमिकता यह दी जाए कि संभवत: वर्ष 2025 के अंत तक मूल्यांकन पूरा कर लिया जाए।’

ईपीएस की शुरुआत नवंबर 1995 से हुई थी और इस योजना का प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधिन संगठन (ईपीएफओ) करता है। श्रम अर्थशास्त्री केआर श्याम सुंदर ने कहा कि ईपीएस के ज्यादातर सदस्यों का वेतन कम है। इससे उनकी कार्यशील आयु में पेंशन के लिए योगदान सीमित हुआ है।

उन्होंने कहा कि वेतन में स्थिरता और कर्मचारी के जीवनकाल में महंगाई बढ़ने से बेहद छोटा कोष हो पाता है और इससे कम पेंशन आती है। लिहाजा यह जरूरी है कि मूल्यांकन समयबद्ध ढंग से किया जाए। यह मूल्यांकन स्वागतयोग्य कदम है।

समिति ने श्रम मंत्रालय से हालिया 1000 रुपये की न्यूनतम पेंशन को बढ़ाने के मुद्दे को हल करने के लिए भी कहा है। यह संबंधित पेंशनर्स और उनके परिवार के सदस्यों के लिए ‘तत्काल विचारणीय’ है।

संसदीय समिति की रिपोर्ट के अनुसार 2014 से लेकर 2014 के बीच कई कारणों से जीवनयापन की लागत बढ़ गई है। लिहाजा इस राशि को तत्काल बढ़ाए जाने की गंभीरता से जरूरत है।

Advertisement
First Published - April 16, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement