facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लॉरेंस बिश्नोई का जेल से न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू, DSP की नौकरी गई

Advertisement

पिछले साल मार्च में निजी समाचार चैनल पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दो इंटरव्यहू चले थे, जो मोहाली के खरड़ स्थित CIA में लिया, दूसरा जब वो जयपुर सेंट्रल जेल में था।

Last Updated- December 17, 2024 | 9:31 PM IST
Lawrence Bishnoi

पंजाब सरकार ने सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उसने पुलिस हिरासत में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साक्षात्कार के संबंध में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला किया है।

सुनवाई के दौरान पंजाब के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने न्यायमूर्ति अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल और न्यायमूर्ति लपिता बनर्जी की खंडपीठ से कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 311(2) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए पुलिस उपाधीक्षक गुरशेर सिंह को बर्खास्त करने का फैसला किया है। अदालत को बताया गया कि इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब लोक सेवा आयोग को सिफारिश की गई है।

महाधिवक्ता ने विशेष पुलिस महानिदेशक प्रबोध कुमार के नेतृत्व वाली विशेष जांच टीम (एसआईटी) की रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें बिश्नोई का साक्षात्कार कराने में कुछ पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत का संकेत दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि मोहाली जिले से बाहर तैनात वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अखिल भारतीय सेवा नियमों के नियम 10 के तहत विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई है। सिंह ने कहा कि वह अगली तारीख पर अदालत को सीलबंद लिफाफे में उन प्रस्तावित नामों की सूची सौंपेंगे जो विभागीय जांच करेंगे।

Also read : In Parliament: कोचिंग सेंटर के झूठे वादे, 45 नोटिस, 60 लाख जुर्माना, 1 करोड़ 15 लाख की वसूली

अदालत पंजाब में जेल परिसरों में कैदियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल से संबंधित मामले की स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई कर रही थी। पिछले साल मार्च में एक निजी समाचार चैनल ने बिश्नोई के दो साक्षात्कार प्रसारित किए थे। यह साक्षात्कार 2022 में तीन-चार सितंबर की मध्यरात्रि को खरड़ स्थित अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) परिसर में किया गया, जो एसएएस नगर, मोहाली के अधिकार क्षेत्र में आता है। दूसरा साक्षात्कार उस समय किया गया जब गैंगस्टर जयपुर की सेंट्रल जेल में बंद था।

अक्टूबर में बिश्नोई के साक्षात्कार के सिलसिले में सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। बिश्नोई 2022 में लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों में से एक है।

WATCH: Thailand का वीज़ा चाहिए? तो पढ़े थाईलैंड सरकार ने क्या खास किया Indian Tourists के लिए

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 4:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement