facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘ईंधन परिवहन निविदाओं में संशोधन की जरूरत ’

Advertisement

भारत में 90,000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं। इनमें करीब 40 फीसदी इजाफा बीते पांच वर्षों के दौरान ही हुआ है।

Last Updated- March 04, 2025 | 11:02 PM IST
Blast in Indian oil refinery, Vadodara

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने सड़क के जरिये ईंधन के परिवहन के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं।

देशभर के डीलरों ने कहा कि इन दिशानिर्देशों को लागू करने के लिए समय चाहिए और इसके लिए मौजूदा निविदाओं में संशोधन की जरूरत है। इन दिशानिर्देशों में टैंकर या लॉरी के चालक दल के सदस्यों की बॉयोमेट्रिक उपस्थिति, वैकल्पिक चालक, कार्य के सुर​क्षित घंटों और स्थितियों का कड़ाई से पालन शामिल हैं। जयपुर में बीते साल दिसंबर में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) लेकर जा रहे ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोगों की मौत के बाद यह दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

ईंधन के टैंकरों और लॉरी का संचालन ईंधन डीलर करते हैं और वे तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) से इन्हें लीज पर लेते हैं। डीलर तीन से पांच वर्ष की अवधि तक ईंधन को डिपो से लेकर रिटेल आउटलेट तक पहुंचाने की निविदा के लिए बोली लगाते हैं। भारत में 90,000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं। इनमें करीब 40 फीसदी इजाफा बीते पांच वर्षों के दौरान ही हुआ है।

Advertisement
First Published - March 4, 2025 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement