facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi excise policy scam case: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, अदालत ने ‘AAP’ नेता को 17 मार्च तक ED की हिरासत में भेजा

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 6:05 PM IST
Feedback Unit case: CBI registers FIR against Sisodia

आबकारी ‘घोटाला’ मामले में दिल्ली की अदालत ने ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया को 17 मार्च तक ED की हिरासत में भेज दिया है। ED ने सिसोदिया से गहन पूछताछ के लिए 10 दिन की हिरासत बढ़ाने की मांग की थी।

ED ने दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल ने ED और सिसोदिया के वकीलों की दलीलें सुनीं।

‘राउज एवेन्यू’ अदालत परिसर के भीतर और बाहर सुरक्षा बल की भारी तैनाती की गई।

संघीय धनशोधन रोधी जांच एजेंसी के वकील ने आरोप लगाया कि सिसोदिया ने ‘घोटाले’ के बारे में गलत बयान दिया और वह आरोपियों की कार्यप्रणाली का पता लगाना चाहते है और अन्य आरोपियों के साथ उनका आमना-सामना करना चाहते है।

ED के वकील जोहेब हुसैन ने एक विशेष अदालत के समक्ष यह भी दावा किया कि सिसोदिया ने अपने फोन को नष्ट कर दिया, जो जांच में एक महत्वपूर्ण सबूत है। ED के दावों पर सिसोदिया की ओर से पेश वकीलों ने अपनी दलीलें रखीं।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं दयान कृष्णन, मोहित माथुर और सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि आबकारी नीति उपराज्यपाल द्वारा मंजूर की गई थी जिन्होंने इसकी जांच की होगी।

सिसोदिया की हिरासत के लिए ED की याचिका का विरोध करते हुए उनके वकीलों ने कहा था कि नीति बनाना कार्यपालिका का काम है, जिसे कई चरण से गुजरना पड़ता है।

आम आदमी पार्टी (आप) नेता के वकील ने अदालत से कहा, ‘‘ED धन शोधन मामले में नीति निर्माण की जांच कैसे कर सकता है।’’

वकील ने कहा, ‘‘ED को मेरे मुवक्किल के पास से एक पैसा भी नहीं मिला है..मामला पूरी तरह से अफवाह पर आधारित है।’’

‘आप’ के समर्थकों ने अदालत परिसर के बाहर धरना दिया और सिसोदिया के समर्थन में नारे लगाए, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों ने इस मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।

सिसोदिया को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली की आबकारी नीति (जिसे अब वापस ले लिया गया है) में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद ED ने इसी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में तिहाड़ जेल में सिसोदिया से पूछताछ की और गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 5:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement