facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Income Tax Act, 2025 को राष्ट्रपति की मंजूरी; 1961 के पुराने कानून की जगह लेगा नया सरल कानून

Advertisement

इससे पहले आयकर विधेयक, 2025 को 12 अगस्त 2025 को संसद ने पारित किया था। यह नया कानून 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा।

Last Updated- August 22, 2025 | 8:28 PM IST
Income Tax
प्रतीकात्मक तस्वीर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आयकर अधिनियम, 2025 को अपनी मंजूरी दे दी है। यह नया कानून 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा और 1961 के पुराने और जटिल आयकर अधिनियम, 1961 की जगह लेगा।

“आयकर अधिनियम, 2025 को 21 अगस्त 2025 को माननीय राष्ट्रपति की स्वीकृति मिल गई है। यह एक ऐतिहासिक सुधार है जो एक सरल, पारदर्शी और अनुपालन-अनुकूल प्रत्यक्ष कर प्रणाली की शुरुआत करता है,” आयकर विभाग ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी दी।

नए अधिनियम का उद्देश्य कर कानूनों को आसान बनाना और जटिल शब्दावली को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। इस कानून में कोई नया कर नहीं लगाया गया है, बल्कि केवल कानूनी भाषा को सरल और स्पष्ट बनाया गया है ताकि आम करदाता को इसे समझने में कठिनाई न हो।

Also Read | 115 महीनों में पैसा डबल! यह सरकारी योजना किसानों के लिए वरदान, निवेश पर कोई जोखिम भी नहीं; जानें डिटेल्स

क्या-क्या बदला है नए कानून में?

  • पुराने आयकर अधिनियम, 1961 में जहां 819 धाराएं और 47 अध्याय थे, वहीं नया कानून केवल 536 धाराओं और 23 अध्यायों में सिमटा हुआ है।
  • कानून के शब्दों की संख्या 5.12 लाख से घटाकर 2.6 लाख कर दी गई है।
  • पहली बार 39 नए टेबल्स और 40 नए फॉर्मूले शामिल किए गए हैं ताकि टेक्स्ट की जगह स्पष्ट गणनात्मक उदाहरणों से करदाताओं को मदद मिल सके।
  • पुराने और अप्रासंगिक प्रावधानों को हटाया गया है और भाषा को तकनीकी से ज्यादा व्यवहारिक बनाया गया है।

इससे पहले आयकर विधेयक, 2025 को 12 अगस्त 2025 को संसद ने पारित किया था। विशेषज्ञों और करदाताओं का मानना है कि यह कानून भारत की प्रत्यक्ष कर व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और अधिक करदाता-अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 22, 2025 | 8:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement