facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कतर वेल्थ फंड ने बैजूस के संस्थापक से की 23.5 करोड़ डॉलर की मांग

Advertisement

यह विवाद सितंबर 2022 से शुरू हुआ है जब कतर होल्डिंग ने बीआईपीएल को 15 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता दी थी

Last Updated- August 25, 2025 | 10:28 PM IST
Byju's

कतर के सॉवरिन वेल्थ फंड ने बैजू रवींद्रन को भारतीय अदालत में घसीट लिया है। उसने यह कदम इस संकटग्रस्त एडटेक उद्यमी से 23.5 करोड़ डॉलर की वसूली के लिए उठाया है। इससे कंपनी की वैश्विक कानूनी लड़ाई और बढ़ गई है और इसमें भारत के सबसे प्रमुख स्टार्टअप संस्थापकों में शुमार उद्यमी फंस गया है। कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (क्यूआईए) ने अपनी सहायक कंपनी कतर होल्डिंग एलएलसी के जरिये बैजू रवींद्रन और उनकी निवेश कंपनी बैजूस इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (बीआईपीएल) के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई तेज कर दी है।

उसने कर्नाटक उच्च न्यायालय से रवींद्रन के खिलाफ मध्यस्थता फैसले के तहत वसूली की मांग की है जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से 15 करोड़ डॉलर के ऋण की गारंटी दी थी और जिसे चुकाया नहीं गया। उसने 28 फरवरी, 2024 से भुगतान की तारीख तक दैनिक आधार पर बढ़ रहे 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की भी मांग की है। यह ब्याज अब 1.4 करोड़ डॉलर (करीब 123 करोड़ रुपये) से अधिक हो चुका है।

यह विवाद सितंबर 2022 से शुरू हुआ है जब कतर होल्डिंग ने बीआईपीएल को 15 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता दी थी। इस ऋण की व्यक्तिगत गारंटी थिंक ऐंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (संकटग्रस्त एडटेक कंपनी बैजूस) के सह-संस्थापक और प्रमुख शेयरधारक बैजू रवींद्रन ने दी थी। इस रकम का इस्तेमाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड में 17,891,289 शेयरों के अधिग्रहण की वित्तीय सहायता के लिए किया गया था और इन शेयरों के हस्तांतरण पर स्पष्ट प्रतिबंध था।

क्यूआईए ने आरोप लगाया कि इस समझौते का उल्लंघन करते हुए बाद में ये शेयर रवींद्रन ने नियंत्रित सिंगापुर की अन्य कॉर्पोरेट इकाई को हस्तांतरित कर दिए गए जिसका नियंत्रण बैजू के पास था। बार-बार की चूक के बाद कतर होल्डिंग ने वित्तीय सहायता की व्यवस्था खत्म कर दी और 23.5 करोड़ डॉलर की शीघ्र अदायगी की मांग की। 

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement