facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ढाई सौ करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में कई जगह छापे

Advertisement

वैश्विक साइबर धोखाधड़ी जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और देहरादून में 11 स्थानों पर छापे मारे और तलाशी अभियान चलाया।

Last Updated- August 06, 2025 | 11:05 PM IST
cyber fraud

वैश्विक साइबर धोखाधड़ी जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और देहरादून में 11 स्थानों पर छापे मारे और तलाशी अभियान चलाया। यह मामला कई करोड़ रुपये का है, जिसमें सीबीआई और दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच की जा रही है।

ईडी सूत्रों के अनुसार धोखाधड़ी का शिकार भारतीय ही नहीं, कई विदेशी नागरिक भी हुए हैं, जिन्हें साइबर अपराधियों ने स्वयं को एजेंसियों का अधिकारी बताकर धमकाया और उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाकर रकम ऐंठ ली। इसी प्रकार के एक अन्य घोटाले में जालसाजों ने स्वयं को माइक्रोसॉफ्ट और एमेजॉन जैसी वैश्विक तकनीकी दिग्गज कंपनियों के तकनीकी सहायता एजेंट के रूप में पेश कर पीड़ितों के उपकरणों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया और उनके खातों से रकम निकाल ली।

Also Read: मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद SIP निवेश रहा फायदेमंद, 50% से ज्यादा योजनाओं ने दिए 5% से अधिक रिटर्न

इस तरह की गई धोखाधड़ी से कथित तौर पर लगभग 260 करोड़ की राशि निकाले जाने का पता है जिसे क्रिप्टोकरेंसी, मुख्य रूप से बिटकॉइन्स में परिवर्तित किया गया। इन डिजिटल संपत्तियों को फिर कई क्रिप्टो वॉलेट के माध्यम से रूट किया गया और बाद में यूएई में संचालित हवाला नेटवर्क के माध्यम से एक स्टेबलकॉइन यूएसडीटी (टेदर) में बदल लिया गया।

ईडी के एक सूत्र ने कहा, ‘पकड़ में आने से बचने के लिए जालसाजों ने बेहद उन्नत तकनीकों और अंतरराष्ट्रीय धन हस्तांतरण प्रणालियों का इस्तेमाल किया। ऑपरेशन टूडे का मकसद मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्त व्यक्तियों और संस्थाओं के नेटवर्क के बारे में पता लगाना है।’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डिजिटल गिरफ्तारी समेत 100 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि विदेश भेजने जैसे साइबर अपराधों से जुड़े मामले में इसी साल जून में ईडी ने गुजरात और महाराष्ट्र में छापेमारी कर नेटवर्क को तोड़ने के लिए कार्रवाई की थी। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला मकबूल डॉक्टर, काशिफ डॉक्टर, बस्सम डॉक्टर, महेश मफतलाल देसाई, माज़ अब्दुल रहीम नाडा और कुछ अन्य के खिलाफ गुजरात पुलिस की एफआईआर के बाद प्रकाश में आया था।

Advertisement
First Published - August 6, 2025 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement