facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गिफ्ट सिटी में निवेश बैंकरों के लिए नियम बनेंगे आसान

Advertisement

सेबी उस नियम को समाप्त कर सकता है जिसके तहत घरेलू निवेश बैंकों को गिफ्ट आईएफएससी में शाखा खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य है।

Last Updated- January 23, 2025 | 10:16 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गिफ्ट सिटी (GIFT City) के इंटरनैशनल फाइनैंशियल सर्विसेज सेंटर (IFSC) में मौजूदगी बनाने की संभावना तलाश रहे मर्चेंट बैंकरों के लिए नियम आसान बनाने की तैयारी की है। सूत्रों के अनुसार नियामक ने उभरते वित्तीय केंद्र में उनकी राह आसान बनाने के लिए मंजूरी संबंधी कुछ जरूरतों को समाप्त करने की योजना बनाई है।

सेबी उस नियम को समाप्त कर सकता है जिसके तहत घरेलू निवेश बैंकों को गिफ्ट आईएफएससी में शाखा खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य है। सूत्रों के अनुसार बाजार नियामक के जल्द ही इस संबंध में एक अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना है जिसमें संशोधित पंजीकरण प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों का विवरण शामिल होगा।

इस घटनाक्रम से अवगत एक अधिकारी ने कहा, ‘गिफ्ट सिटी में कारोबार शुरू करने के लिए मर्चेंट बैंकर को सेबी से एनओसी की जरूरत होती है। अब तक वहां केवल चार ही इकाइयां पंजीकृत हैं। हमारा मानना है कि बाजार नियामक से संभावित छूट से आधार बढ़ाने में मदद मिलेगी, खासकर ऐसे समय जब गिफ्ट सिटी नई लिस्टिंग के लिए तैयारी कर रहा है।’

सूत्रों ने संकेत दिया कि सेबी और आईएफएससी नियामक ने मर्चेंट बैंकरों की पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सफल बातचीत की हैं। अन्य अधिकारी ने कहा, ‘हम निर्णायक अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं। इससे अपनाई जाने वाली प्रक्रिया स्पष्ट हो जाएगी और मर्चेंट बैंकरों को यहां विकल्प तलाशने में मदद मिलेगी।’ सेबी और आईएफएससीए को इस संबंध में भेजे गए ईमेल संदेशों का जवाब नहीं मिला है।

Advertisement
First Published - January 23, 2025 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement