facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शिक्षक भर्ती घोटाला: CBI ने बंगाल में जांच के लिए STF का गठन किया, कई अधिकारी और नेता हो चुके हैं गिरफ्तार

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 4:41 PM IST
CBI

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पश्चिम बंगाल में कथित शिक्षक भर्ती घोटाला की जारी जांच में तेजी लाने के लिए एक विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया है। जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

टीम जल्द ही शहर में पहुंचेगी और कथित घोटाले की जांच शुरू करेगी। STF में एक पुलिस अधीक्षक और तीन पुलिस उपाधीक्षक (DSP) सहित सात वरिष्ठ अधिकारी शामिल किये जाएंगे।

CBI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में घटनाक्रमों के मद्देनजर हमें इससे निपटने के लिए और अधिकारियों की जरूरत है। हमने हाल में दिल्ली मुख्यालय को पत्र लिखा है और ये अधिकारी जांच में शामिल होंगे।’

पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (SSC) भर्ती घोटाले में धन के हेरफेर की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पिछले साल गिरफ्तार किए गये राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी अभी न्यायिक हिरासत में हैं। घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के दो सदस्य (दंपती) भी हिरासत में हैं।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 4:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement