facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

iPhone को लेकर क्यों भड़के केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी

Advertisement

नैशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर कई शिकायतें मिलने के बाद मंत्रालय की ओर से यह कदम उठाया गया है।

Last Updated- January 23, 2025 | 11:34 PM IST
apple
प्रतीकात्मक तस्वीर

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि सीसीपीए ने आईओएस 18+ सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद आईफोन के साथ पैदा हुईं प्रदर्शन संबंधी समस्याओं के बारे में ऐपल इंक से जवाब मांगा है। नैशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर कई शिकायतें मिलने के बाद मंत्रालय की ओर से यह कदम उठाया गया है।

जोशी ने एक्स पर लिखा, ‘आईओएस 18+ सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद आईफोन में परफॉरमेंस संबंधित समस्याओं के बारे में नैशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने इस मामले पर विचार किया और फिर सीसीपीए के जरिये ऐपल को नोटिस भेजा और जवाब मांगा है।’

नए सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद आईफोन उपयोगकर्ताओं ने बैटरी जल्द खत्म हो जाने, चार्जिंग के दौरान फोन गर्म होने, कार प्ले में समस्या के साथ साथ स्क्रीन फ्रीज हो जाने, सफारी में दिक्कत जैसी समस्याएं बताई हैं।

पिछले साल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रेस्पोंस टीम (सर्ट-इन) ने ऐपल उपयोगकर्ताओं को ‘गंभीर’ चेतावनी जारी की थी। उसने आईफोन, आईपैड, मैक जैसे उत्पादों में कई खामियां होने की बात कही थी।

 

Advertisement
First Published - January 23, 2025 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement