facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधार

Advertisement

परीक्षा की अवधि को बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया है। यह परीक्षा अब दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी

Last Updated- June 13, 2026 | 3:11 PM IST
Neet UG Exam

नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आगामी 21 जून को होने वाली नीट-यूजी परीक्षा के लिए कई बदलाव किए हैं। इनमें परीक्षा की अवधि को बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया है। यह परीक्षा अब दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी। पहले इसका समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ही था।

एनटीए ने कहा कि संशोधित परीक्षा अवधि में उपस्थिति पत्र पर हस्ताक्षर करने और अन्य निरीक्षण प्रक्रियाओं का समय भी शामिल है। इससे प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करने में छात्रों का समय बरबाद होने से बच जाएगा।

इस वर्ष 3 मई को आयोजित नीट की परीक्षा गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों के कारण रद्द कर दी गई थी। इसे दोबारा कराने के लिए 21 जून की तारीख निर्धारित की गई। परीक्षा एजेंसी ने कहा कि ये बदलाव वर्षों से परीक्षार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर किए गए हैं।

एनटीए ने प्रश्न पत्र पुस्तिका में परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध रफ-वर्क (कच्चा काम) की जगह भी बढ़ा दी है। अब छात्रों को दो के बजाय चार रफ-वर्क पृष्ठ मिलेंगे, जिससे परीक्षा के दौरान गणना, आरेख और अन्य कार्यों के लिए अधिक जगह मिलेगी। एक और बदलाव उत्तर पुस्तिका के भीतर रफ-वर्क पृष्ठों के स्थान से संबंधित किया गया है। पहले, रफ-वर्क पृष्ठ केवल प्रश्न पत्र के अंत में प्रदान किए जाते थे।

परीक्षार्थियों, विशेष रूप से बाएं हाथ के छात्रों से प्राप्त फीडबैक के बाद अब दो रफ-वर्क पृष्ठ पुस्तिका की शुरुआत में निर्देश पृष्ठ के तुरंत बाद रखे जाएंगे, जबकि दो पृष्ठ अंत में उपलब्ध रहेंगे। संशोधित लेआउट को प्रश्न पत्र के अंग्रेजी और क्षेत्रीय-भाषा दोनों संस्करणों में शामिल किया गया है, जिससे परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान जिस भी पृष्ठ को अधिक सुविधाजनक समझें, उसका उपयोग कर लें।

Advertisement
First Published - June 13, 2026 | 3:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement