facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

95th Academy Awards: ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट की गई फिल्म ‘छेल्लो शो’ और गीत ‘नातु नातु’

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 12:00 PM IST
chhello show and rrr

95th Academy Awards के लिए नामित भारतीय फिल्म ”छेल्लो शो”, चर्चित फीचर डॉक्यूमेंट्री ”ऑल दैट ब्रीथ्स”, लघु डॉक्यूमेंट्री ”द एलिफेंट व्हिस्परर्स” और ब्लॉकबस्टर फिल्म ”आरआरआर” के गीत ”नातू नातू” को 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने 10 श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री आदि की घोषणा की, जिनमें डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म, लघु डॉक्युमेंट्री फिल्म, अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म, मेकअप और हेयरस्टाइलिंग, म्यूजिक (ओरिजिनल स्कोर), म्यूजिक (ओरिजिनल सांग), एनिमेटेड लघु फिल्म, लाइव एक्शन लघु फिल्म, ध्वनि और दृश्य प्रभाव शामिल हैं।

पान नलिन द्वारा निर्देशित गुजराती फिल्म “छेल्लो शो” (अंग्रेजी शीर्षक “लास्ट फिल्म शो”) सिनेमा के प्रेम में डूबे सौराष्ट्र के एक गांव के युवा लड़के की कहानी है। अकादमी पुरस्कारों की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, “छेल्लो शो” का मुकाबला 14 अन्य फिल्मों से होगा, जिनमें ”अर्जेंटीना, 1985” (अर्जेंटीना), ”डिसीजन टू लीव” (दक्षिण कोरिया), ”ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट” (जर्मनी), ”क्लोज” (बेल्जियम) और ”द ब्लू काफ्तान”(मोरक्को) शामिल हैं।

“आरआरआर” के “नातु नातु” गाने को सर्वश्रेष्ठ संगीत (ओरिजिनल सांग) श्रेणी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस गीत का मुकाबला भी 14 अन्य गानों से होगा, जिनमें “अवतार : द वे ऑफ वॉटर” का “नथिंग इज लॉस्ट (यू गिव मी स्ट्रेंथ)”, “ब्लैक पैंथर : वकंडा फॉरएवर” का “लिफ्ट मी अप”, “गुइलेर्मो डेल टोरोज पिनोचियो” का “सियाओ पापा” और “टॉप गन : मेवरिक” का “होल्ड माई हैंड” और “व्हेयर द क्रैडैड्स सिंग” का “कैरोलाइना” शामिल है।

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 10:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement