facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

97th Academy Awards: कहानी एक सेक्स वर्कर की! ‘अनोरा’ को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार 

Advertisement

‘अनोरा’ ने ‘विकेड’, ‘ड्यून: पार्ट टू’, ‘द ब्रूटलिस्ट’, ‘ए कम्प्लीट अननोन’, कॉन्क्लेव, ‘एमिलिया पेरेज’, ‘आई एम स्टिल हियर’, ‘निकेल बॉयज’ और ‘द सब्सटेंस’ को हराकर पुरस्कार जीता।

Last Updated- March 03, 2025 | 10:58 PM IST

शॉन बेकर के निर्देशन में बनी और एक यौन कर्मी के जीवन पर आधारित ‘रोमांटिक कॉमेडी’ फिल्म ‘अनोरा’ को रविवार को आयोजित 97वें अकादमी पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। कान फिल्मोत्सव में भी पाम डी’ओर पुरस्कार जीत चुकी ‘अनोरा’ ऐसी यौन कर्मी की कहानी को बयान करती है जिसका विवाह एक रूसी कुलीन वर्ग के युवक के साथ होता है। इस फिल्म को मात्र 60 लाख अमेरिकी डॉलर की लागत से बनाया गया है। 

‘अनोरा’ ने ‘विकेड’, ‘ड्यून: पार्ट टू’, ‘द ब्रूटलिस्ट’, ‘ए कम्प्लीट अननोन’, कॉन्क्लेव, ‘एमिलिया पेरेज’, ‘आई एम स्टिल हियर’, ‘निकेल बॉयज’ और ‘द सब्सटेंस’ को हराकर पुरस्कार जीता। रविवार को व्यक्तिगत रूप से चार ऑस्कर जीतकर बेकर ने वॉल्ट डिज्नी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जिन्होंने 1954 में चार अलग-अलग फिल्मों के लिए ऑस्कर जीता था। 

बेकर ने डॉल्बी थिएटर के मंच से चिल्लाकर कहा, ‘स्वतंत्र फिल्में अमर रहें!’ ‘द पियानिस्ट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के 22 साल बाद एड्रियन ब्रॉडी ने इस बार ‘द ब्रूटलिस्ट’ में दमदार भूमिका निभाकर एक बार फिर यह पुरस्कार अपने नाम किया। मिकी मैडिसन ने ‘अनोरा’ में अपने शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। शॉन बेकर ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा और सर्वश्रेष्ठ संपादन की श्रेणी में भी पुरस्कार जीते। बेकर ने कहा, ‘हमें फिल्मों से प्यार कहां से हुआ? सिनेमाघर में। फिल्म निर्माता, बड़े पर्दे के लिए फिल्में बनाते रहें।’ उन्होंने कहा, ‘मैं यौन कर्मी समुदाय को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने अपनी कहानियां साझा कीं।’ 

अभिनेत्री जो सलदाना ने 97वें अकादमी पुरस्कार समारोह में ‘एमिलिया पेरेज’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और किरेन कल्किन ने ‘द रियल पेन’ में दमदार भूमिका निभाकर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर जीता। सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन श्रेणी में ‘फ्लो’ ने पुरस्कार जीता। ‘विकेड’ ने सर्वश्रेष्ठ ‘कॉस्ट्यूम डिजाइन’ और सर्वश्रेष्ठ ‘प्रोडक्शन डिजाइन’ के पुरस्कार अपने नाम किए। सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयरस्टाइल का पुरस्कार ‘द सब्सटेंस’ को मिला। 

‘ड्यून: पार्ट टू’ को ‘विजुअल इफेक्टर और ‘साउंड’ दोनों के लिए पुरस्कार मिला। ‘विस्टाविजन’ में फिल्माई गई ‘द ब्रूटलिस्ट’ को उसकी ‘सिनेमैटोग्राफी’ के लिए पुरस्कार मिला। दिल्ली में बनी लघु फिल्म ‘अनुजा’ ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ ‘लाइव एक्शन शॉर्ट’ फिल्म श्रेणी में पुरस्कार हासिल नहीं कर पाई। इस श्रेणी में डच भाषा की ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ को पुरस्कृत किया गया है।   

Advertisement
First Published - March 3, 2025 | 10:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement