facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Salman Khan के पिता सलीम खान को एक महिला ने दी धमकी, बोली- लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?

Advertisement

अधिकारी ने कहा कि घटना उस समय घटी जब सलीम खान बुधवार को सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में बैठे थे।

Last Updated- September 19, 2024 | 2:07 PM IST
Representative image

अभिनेता सलमान खान के पिता और लेखक सलीम खान को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक पुरुष और बुर्का पहने हुए एक महिला ने कथित तौर पर जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकाया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि घटना उस समय घटी जब सलीम खान बुधवार को सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में बैठे थे। एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वे सलीम खान के साथ केवल मजाक कर रहे थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘दोपहिया वाहन पर जा रहे एक पुरुष और बुर्का पहने हुए एक महिला ने बैंडस्टैंड पर सलीम खान को बैठे हुए देखा। वे यूटर्न लेकर उनके पास पहुंचे और कहा कि ‘लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या’?’’

अधिकारी के मुताबिक सलीम खान को धमकाने के बाद दोनों वहां से चले गए। इसके बाद सलीम खान के सुरक्षाकर्मी ने बुधवार को बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने हमें बताया कि वे केवल मजाक कर रहे थे।’’

Advertisement
First Published - September 19, 2024 | 1:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement