facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एक्टर गोविंदा को लगी गोली, रिवॉल्वर को अलमारी में रखते समय हुआ हादसा

Advertisement

अभिनेता ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है। गोविंदा (60) को इलाज के लिए नजदीकी ‘क्रिटीकेयर अस्पताल’ ले जाया गया और वह अपने आवास पर लौट आए हैं।

Last Updated- October 01, 2024 | 10:05 AM IST
Lok Sabha Elections 2024: Film actor Govinda joins Shiv Sena after 'fourteen years of exile', can get ticket from North-West Mumbai Lok Sabha seat लोकसभा चुनाव 2024: फिल्म अभिनेता गोविंदा 'चौदह बरस के बनवास' के बाद शिवसेना में शामिल, उत्तर-पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट से मिल सकता है टिकट

अभिनेता गोविंदा (Govinda) मंगलवार को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चलने के कारण घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता तड़के करीब चार बजकर 45 मिनट पर अपने जुहू स्थित आवास से निकलने वाले थे तभी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गयी जो उनके पैर में लगी।

अभिनेता ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है। उन्होंने बताया कि गोविंदा (60) को इलाज के लिए नजदीकी ‘क्रिटीकेयर अस्पताल’ ले जाया गया और वह अपने आवास पर लौट आए हैं।

अभिनेता के मैनेजर ने कहा, ‘‘हमें कोलकाता में एक कार्यक्रम के लिए सुबह छह बजे उड़ान भरनी थी और मैं हवाई अड्डा पहुंच गया था। गोविंदा जी अपने घर से हवाई अड्डे के लिए निकलने वाले ही थे कि तभी यह दुर्घटना हो गयी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘रिवॉल्वर अलमारी में रखते समय गलती से गिर गयी और उससे गोली चल गयी। ईश्वर की कृपा रही कि गोविंदा जी को सिर्फ पैर में चोट लगी और कोई गंभीर स्थिति नहीं है।’’

Advertisement
First Published - October 1, 2024 | 10:05 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement