facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bollywood: ‘Raid 2’ की Box Office पर धूम, 13 दिन में कमाए 130 करोड़ रुपये

Advertisement

फिल्म ‘रेड 2’ का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है और इसकी निर्माता पैनोरमा स्टूडियोज और टी-सीरीज है।

Last Updated- May 15, 2025 | 5:28 PM IST
Raid 2
फिल्म का पोस्टर

देश में 1 मई को रिलीज हुई फिल्म ‘Raid 2’ ने 13 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है जिससे थियेटर को राहत मिली है। इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन एक आयकर अधिकारी की और रितेश देशमुख एक भ्रष्ट नेता की भूमिका में हैं। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ने दर्शाया है कि पड़ोसी देश के साथ तनाव की स्थिति के बावजूद सिनेमाघरों में जाने वाले लोगों की तादाद कम नहीं थी और इससे सिनेमाघरों को राहत मिली है क्योंकि बॉलीवुड कुछ चुनिंदा फिल्मों को छोड़कर बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए संघर्ष कर रहा था। 

फिल्म ‘रेड 2’ का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है और इसकी निर्माता पैनोरमा स्टूडियोज और टी-सीरीज है। यह फिल्म उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल है जिसने इस वर्ष जनवरी-मई (14 मई तक) के बीच कम समय में 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। हालांकि ‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वास्तव में फ्रैंचाइजी फिल्मों की राह पर तेजी से बढ़ता हुआ दिख रहा है जिसमें अलु अर्जुन अभिनीत फिल्म,‘पुष्पा 2: दि रूल’, अनीस बज्मी निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म, ‘भूल-भुलैया 3’, रोहित शेट्टी की अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘सिंघम अगेन’, और दूसरी हॉरर-कॉमेडी फिल्म राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत ‘स्त्री 2: सरकटे का आतंक’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

पीवीआर आइनॉक्स के मुख्य कार्याधिकारी (राजस्व और परिचालन) गौतम दत्ता ने कहा कि इस फिल्म के दर्शकों की तादाद सिनेमाघरों में रिलीज के तीसरे हफ्ते के बाद भी करीब 30 फीसदी रही। दत्ता ने कहा, ‘ऐसे वक्त में जब राष्ट्रीय सुरक्षा और सामुदायिक एकता की बात सबके दिमाग में है तब सामाजिक न्याय पर आधारित ‘रेड-2’ की कहानी ने दर्शकों को आकर्षित किया है।

Advertisement
First Published - May 14, 2025 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement