facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

‘Fukre 3’ में नजर नहीं आएंगे अली फजल, बताई यह वजह

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 6:37 PM IST
Ali Fazal

अभिनेता अली फजल ने शुक्रवार को कहा कि अमेजन की हिट वेबसीरीज “मिर्जापुर” से जुड़ी प्रतिबद्धताओं के कारण वह “फुकरे 3” में नजर नहीं आएंगे।

फुकरे श्रृंखला की फिल्म में जफर के किरदार में लोगों ने फजल को काफी पसंद किया था। इस शृंखला की पहली फिल्म ‘फुकरे’ 2013 में आई थी जबकि इसका सीक्वल “फुकरे रिटर्न्स” 2017 में आया था।

“फुकरे 3” में पुलकित सम्राट ‘हनी’, वरुण शर्मा ‘चूचा’ और मंजोत सिंह ‘लाली’ की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज 7 सितंबर को निर्धारित है।

फजल (36) ने एक बयान में अपने प्रशंसकों से तीसरे खंड में ‘जफर’ के तौर पर वापसी नहीं करने के लिये माफी मांगी है। अभिनेता ने कहा, “सॉरी साथियों, इस बारी नहीं। जफर को कभी-कभी गुड्डू भइया बनना पड़ता है और दो यूनिवर्सेज ओवरलैप (शूटिंग की तारीखों में टकराव) हो जाते हैं कभी कभी।”

प्राइम वीडियो के शो ‘मिर्जापुर’ में फजल ने गुड्डू पंडित का किरदार निभाया है। इस शो के इस साल अपने तीसरे सीजन के साथ आने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 6:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement