facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आशा पारेख को ‘राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Advertisement

टीवी धारावाहिक 'सीआईडी' में एसीपी प्रद्युम्न की भूमिका के लिए मशूहर अभिनेता शिवाजी साटम को 'चित्रपति वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Last Updated- August 22, 2024 | 10:50 AM IST
Asha Parekh
Asha Parekh

‘कटी पतंग’ और ‘तीसरी मंजिल’ जैसी सफल हिंदी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री आशा पारेख को महाराष्ट्र सरकार के ‘राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से बुधवार को सम्मानित किया गया। मुंबई के वर्ली स्थित ‘एनएससीआई डोम’ में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के बाद पारेख ने कहा, ”जय महाराष्ट्र!”

प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल को ‘गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर’ पुरस्कार से नवाजा गया। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने ये पुरस्कार वितरित किए। अनुराधा पौडवाल ने कहा, ”मैं बता नहीं सकती कि लता मंगेशकर के नाम पर रखे इस पुरस्कार को प्राप्त करना मेरे लिए कितना महत्वपूर्ण है। मैं उन्हें अपना गुरु मानती हूं।”

टीवी धारावाहिक ‘सीआईडी’ में एसीपी प्रद्युम्न की भूमिका के लिए मशूहर अभिनेता शिवाजी साटम को ‘चित्रपति वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ‘तेजाब’ और ‘अंकुश’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक एन चंद्रा को ‘राज कपूर स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन’ पुरस्कार दिया गया और लेखक-निर्देशक दिग्पाल लांजेकर को ‘चित्रपति वी शांताराम स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन’ पुरस्कार मिला।

Advertisement
First Published - August 22, 2024 | 10:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement