facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Balaji Telefilms को FY26 में बड़े उछाल की उम्मीद, डिजिटल और OTT से मिलेगी नई तेजी

Advertisement

बालाजी टेलीफिल्म्स को FY26 में डिजिटल और ओटीटी सेगमेंट से राजस्व में तेजी की उम्मीद, नेटफ्लिक्स साझेदारी और यूट्यूब कंटेंट से बढ़ेगी कंपनी की कमाई और पहुंच।

Last Updated- June 15, 2025 | 10:13 PM IST
Balaji Telefilms
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अभिनेता जितेंद्र कपूर और उनके परिवार के निवेश वाली बालाजी टेलीफिल्म्स को उम्मीद है कि कंपनी के व्यवसाय और लाभ के मामले में वित्त वर्ष 2026 पिछले साल से बेहतर रहेगा। बालाजी टेलीफिल्म्स के समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य वित्तीय अधिकारी संजय द्विवेदी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 में टेलीविजन सेगमेंट के लिए वृद्धि 250 करोड़ रुपये, मोशन पिक्चर व्यवसाय के लिए 100 करोड़ रुपये और डिजिटल सेगमेंट के लिए 50-55 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

द्विवेदी के अनुसार ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्मों के चलन को देखते हुए कंपनी का मोशन पिक्चर और डिजिटल सेगमेंट जल्द ही टीवी सेगमेंट से आगे निकल सकता है। 

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में टीवी व्यवसाय दबाव में था और वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में भी यह कमजोरी जारी रहने की आशंका है क्योंकि इस अवधि में लंबे समय से चल रहे कई शो समाप्त हो रहे हैं।  

अभी तक, बालाजी टेलीफिल्म्स के दो शो चल रहे हैं। द्विवेदी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही से यह सेगमेंट सामान्य हो जाएगा। कंपनी की आय संबं​धित विज्ञ​प्ति में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2025 के पहले नौ महीनों में बालाजी के टीवी व्यवसाय का राजस्व 194.2 करोड़ रुपये था। द्विवेदी ने कहा, ‘यह एक चक्रीय दौर है। मोटे तौर पर टीवी व्यवसाय में ऐसा चार-पांच साल बाद होता है, क्योंकि शो को फिर से शुरू करने या सामान्य छह शो (ऑन एयर होने) होने में समय 

लगता है।’ सहायक इकाइयों एएलटी डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट और मैरिनेटिंग फिल्म का बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ विलय की वजह से कंपनी का वित्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही का परिणाम अभी जारी नहीं किया गया। बालाजी ने हाल में अपने डिजिटल सेगमेंट को मजबूत करने के लिए नेटफ्लिक्स के साथ विभिन्न फॉर्मेटों में कई परियोजनाओं के लिए दीर्घाव​​धि समझौता किया है। कंपनी आने वाले वर्षों में विविधता का भी लक्ष्य लेकर चल रही है। 

बालाजी टेलीफिल्म्स के मुख्य राजस्व अ​धिकारी नितिन बर्मन का कहना है कि कंपनी ने भारत में पाकिस्तानी ड्रामा को हटाने से पैदा हुए अवसरों का लाभ उठाते हुए, यूट्यूब पर मूल शो और लंबे फॉर्मेट वाली सीरीज का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके शो, प्यार की राहें (जिसके 70 एपिसोड हैं) ने प्लेटफॉर्म पर 20 करोड़ से अधिक व्यूज हासिल किए हैं।

उन्होंने कहा, ‘ज्यादा रिटर्न को ध्यान में रखकर कंपनी यूट्यूब व्यवसाय को तेजी से आगे बढ़ा रही है।’

Advertisement
First Published - June 15, 2025 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement