facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अनिल कपूर की फोटो, आवाज और डायलॉग ‘झकास’ का कर रहे इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान

Advertisement

कोर्ट ने कहा कि किसी को भी अनिल कपूर की स्पष्ट सहमति के बिना उसका नाम, इमेज, वाइस, हस्ताक्षर या इससे मिलती-जुलती हुई चीज का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी

Last Updated- September 20, 2023 | 3:41 PM IST
Anil Kapoor wins exclusive rights to his name, image, voice & nicknames

अभी तक अमिताभ बच्चन के साथ ही ऐसा था कि उनके बिना परमिशन के आप उनकी इमेज यानी फोटो, आवाज या उनकी जैसी पर्सनालिटी का उपयोग कर सकते थे, लेकिन अब एक और बॉलीवुड अभिनेता का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। अब, अनिल कपूर की स्पष्ट अनुमति के बिना उनके नाम, इमेज, आवाज और ओवरऑल व्यक्तित्व का उपयोग करने के लिए उनसे परमिशन लेनी पड़ेगी।

बता दें कि अपने नाम का मिसयूज रोकने के लिए अनिल कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया था। दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से लगाया गया यह प्रतिबंध बड़े पैमाने पर लोगों, सोशल मीडिया चैनलों और वेबसाइटों पर लागू होता है।

KBC गेम शो के बाद अमिताभ बच्चन ने किया था केस

ज्यादातर मामलों में, लोग अपने बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए ऐक्टर्स और उनके द्वारा निभाए गए पॉपुलर कैरेक्टर्स की इमेज का उपयोग करते हैं। यह अमिताभ बच्चन द्वारा दायर मामले में किया गया था, जहां उनकी इमेजऔर आवाज का इस्तेमाल ऐप डेवलपर्स द्वारा लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के साथ जोड़कर लॉटरी आयोजित करने के लिए अवैध रूप से किया गया था।

आखिर अनिल कपूर ने क्यों किया केस?

कपूर का मुकदमा उनके नाम के शॉर्ट फॉर्म AK से लेकर उनके पूरे करियर में निभाए गए पॉपुलर कैरेक्टर्स के नाम तक फैला हुआ है। इसमें ‘लखन’, ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘नायक’ शामिल हैं। उनका एक फेमस डायलॉग है ‘झकास’, उसको लेकर भी कपूर ने मुकदमा दायर किया है और बैन लगाने का अनुरोध किया है।

बार और बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐक्टर ने यह भी दावा किया है कि उनकी इमेज का मिसयूज करने के लिए जेनेरिक AI टूल का दुरुपयोग किया जा रहा है।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने आज दिल्ली हाईकोर्ट में ऐक्टर की याचिका पर सुनवाई की, जहां अदालत ने कपूर के व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की रक्षा के लिए एक आदेश पारित किया।

अनिल कपूर पर दिल्ली हाईकोर्ट का ये है आदेश

कोर्ट ने कहा कि किसी को भी ऐक्टर कपूर की स्पष्ट सहमति के बिना उसका नाम, इमेज, वाइस, हस्ताक्षर या इससे मिलती-जुलती हुई चीज का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके अलावा, कोर्ट ने माना कि अभिनेता के पास ‘झखास’ वाक्यांश कहने का एक अनोखा तरीका है, जिसे प्रोटेक्ट किया जाएगा।

Advertisement
First Published - September 20, 2023 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement