facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bigg Boss OTT 3: सलमान खान की जगह कोई नहीं ले सकता- अनिल कपूर

Advertisement

सलमान खान को छोटा भाई और मित्र बताते हुए अनिल कपूर ने कहा कि "रिप्लेसमेंट" एक गलत शब्द है और अभिनेताओं को अक्सर विभिन्न कारणों से ‘रिप्लेस’ कर दिया जाता है।

Last Updated- June 19, 2024 | 1:36 PM IST
Anil Kapoor at an event
Actor Anil Kapoor at the launch of Bigg Boss OTT 3

अपने मित्र सलमान खान से ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के प्रस्तोता की जिम्मेदारी संभालने वाले अभिनेता अनिल कपूर ने मंगलवार को कहा कि यह कहना गलत होगा कि उन्होंने सुपरस्टार सलमान की जगह ले ली है।

उन्होंने कहा कि दोनों ही अभिनेताओं की अपनी-अपनी पहचान और प्रतिष्ठा है। सलमान खान कलर्स टीवी के रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ की पहचान बन गए हैं, जो कि इसके चौथे सीजन से ही इसके प्रस्तोता हैं। हालांकि बिग बॉस के ओटीटी संस्करण के तीसरे सीजन की मेजबानी के लिए निर्माताओं ने अभिनेता अनिल कपूर को चुना है। अनिल कपूर ने सलमान खान के साथ ‘नो एंट्री’, ‘रेस 3’, ‘बीवी नंबर 1’ और ‘युवराज’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

उन्होंने कहा कि बिग बॉस के पूर्व प्रस्तोता सलमान खान, इस शो के ओटीटी संस्करण के तीसरे सत्र के लिए उनके मेजबान बनने को लेकर उत्साहित हैं।

अनिल कपूर ने कहा, ” उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। हर कोई यह सवाल पूछ रहा है, लेकिन यह गलत है। कोई भी सलमान खान की जगह नहीं ले सकता। वैसे ही कोई भी अनिल कपूर की भी जगह नहीं ले सकता। मैंने उनसे बात की और वह इस बात को लेकर उत्साहित थे कि अब मैंने एक नॉन-फिक्शन शो की कमान संभाल ली है।”

‘बिग-बॉस ओटीटी’ के सीजन तीन के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अभिनेता ने कहा, “मैं लंबे समय से कुछ अलग करना चाहता था। मैने कई फिल्में और शो किए हैं, लेकिन बिग-बॉस जैसा कुछ नहीं किया, इसलिए मैं इसको लेकर काफी उत्साहित हूं।”

सलमान खान को छोटा भाई और मित्र बताते हुए अनिल कपूर ने कहा कि “रिप्लेसमेंट” एक गलत शब्द है और अभिनेताओं को अक्सर विभिन्न कारणों से ‘रिप्लेस’ कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा, “हर किसी के पास काम होता है। कभी-कभी किसी कारण से कोई उसे नहीं कर पाता या उसके पास उसे करने का समय नहीं होता। हाल ही में, मुझे बदल दिया गया। मुझे बदले जाने का कारण नहीं पता, लेकिन ऐसी चीजें होती रहती हैं।”

उन्होंने कहा, “कई लोगों ने मेरी जगह ले ली और कई बार मैंने किसी और की। हम केवल अपना काम कर रहे हैं, जिसे हमें पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए।” 67 वर्षीय अनिल कपूर ‘ट्रोलिंग’ के सवाल पर काफी बेफ्रिक दिखे और कहा, “करो ट्रोलिंग, अब तो ये जीवन का एक हिस्सा बन गया है। यह सोशल मीडिया का एक हिस्सा है और हमें इसका सामना करना पड़ेगा। मैंने ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम किया है, और भगवान की कृपा से, ज्यादातर यह प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है।”

उन्होंने कहा कि हर घर में झगड़े होना आम बात है और प्रस्तोता के तौर पर वह ‘बिग बॉस’ के घर में विवादों से समझदारी से निपटेंगे। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का प्रीमियर 12 से अधिक सेलिब्रिटी प्रतियोगियों के साथ, 21 जून को रात 9 बजे जियो सिनेमा प्रीमियम पर होगा।

Advertisement
First Published - June 19, 2024 | 1:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement